TRENDING TAGS :
फूल नहीं... वैलेंटाइन 2026 पर तीन गुना बढ़ी Condom की बिक्री! भारत में हुई ताबड़तोड़ खरीदारी, तोड़े सारे रिकॉर्ड
Valentine’s Day 2026: वैलेंटाइन वीक पर इस साल कंडोम और अन्य सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Valentine’s Day 2026 (PHOTO: SOCIAL MEDIA)
Valentine’s Day 2026: क्या आपने इस वैलेंटाइन वीक कुछ खास ऑर्डर किया... फूल, चॉकलेट या कोई प्यारा सा गिफ्ट? या फिर आपने भी बदलते ट्रेंड के साथ कुछ ऐसा चुना जो केवल रोमांस नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और स्वास्थय से भी जुड़ा है?
इस वैलेंटाइन 2026 ने भारत में 'प्यार' की तस्वीर ही पूरी तरह से बदल दी है। इस बार ट्रेंड केवल लाल गुलाब और टेडी बियर तक सीमित नहीं रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कंडोम और अन्य सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 7 से 14 फरवरी के बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इन प्रोडक्ट्स की डिमांड तीन गुना ज्यादा थी।
लेकिन, इन सब के बीच सबसे दिलचस्प बात ये है कि जहां पहले इन विषयों पर खुलकर बात करना भी लोगों को असहज कर देता था, वहीं अब युवा वर्ग से लेकर कपल्स तक जिम्मेदार रिश्तों को प्राथमिकता दे रहे हैं। क्या ये केवल एक ट्रेंड है या फिर भारत में बदलती सोच और जागरूकता की नई शुरुआत? आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे 2026 की दिलचस्प बातें, जिसने खरीदारी के पैटर्न से लेकर समाज की मानसिकता तक में बड़ा बदलाव ला दिया है ।
2025 का भी टूटा रिकॉर्ड
क्विक कॉमर्स और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के वैलेंटाइन वीक में सेक्सुअल वेलनेस कैटेगरी में साल-दर-साल तीन गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई। विशेषकर 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच ऑर्डर की संख्या ने 2025 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रिपोर्ट में यह साफ़-साफ़ बताया गया है कि कंडोम से लेकर अन्य इंटिमेसी प्रोडक्ट्स तक, हर सेगमेंट में गज़ब का उछाल देखा गया। यह बदलाव केवल खरीदारी का आंकड़ा नहीं, बल्कि युवा वर्ग के सोच में भी बड़े बदलाव का संकेत भी माना जा रहा है।
रिश्तों में जिम्मेदारी का नया ट्रेंड
विशेषज्ञों का मानना है कि युवा पीढ़ी अब रिश्तों को लेकर अधिक जिम्मेदार और जागरूक हो रही है। पहले जहां इन विषयों को लेकर झिझक होती थी, वहीं अब लोग इसे हेल्दी रिलेशनशिप का अहम हिस्सा मानने लगे हैं। भारत की बढ़ती डिजिटल पहुंच और आसान ऑनलाइन डिलीवरी ने भी इस परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभाई है। अब लोग बिना झिझक के घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।
ब्यूटी और पर्सनल केयर में भी उछाल
केवल सेक्सुअल वेलनेस ही नहीं, ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। बाथ, बॉडी और मेकअप से जुड़े सामान वैलेंटाइन कार्ट में सबसे अधिक शामिल रहे। कटक के एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में लगभग 15,093 रुपये का मेकअप खरीदा, जबकि सूरत के एक ग्राहक ने तकरीबन 10,845 रुपये के हेयर केयर और बॉडी प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए।
दिल्ली-मुंबई को इस शहर ने छोड़ा पीछे
दिलचस्प आंकड़ों के मुताबिक, वैलेंटाइन कार्ड्स और ऑर्डर के मामले में बेंगलुरु सबसे आगे रहा। इसने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं कोलकाता में एक ग्राहक ने करीब 25,000 रुपये की चॉकलेट ऑर्डर की। टेडी डे पर सॉफ्ट टॉय की बिक्री में 568 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बदलता भारत, बदलती सोच
वैलेंटाइन डे 2026 ने यह स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि भारत अब केवल जनसंख्या के मामले में ही नहीं, बल्कि जागरूकता और जिम्मेदारी के मामले में भी आगे बढ़ रहा है। जहां एक तरफ रोमांस का रंग बरकरार है, तो वहीं दूसरी तरफ हेल्थ, सेफ्टी और रिस्पॉन्सिबल बिहेवियर को भी उतनी ही अहमियत दी जा रही है।
क्या आने वाले सालों में यह ट्रेंड और बढ़ेगा ? फ़िलहाल देखा जाए तो... संकेत तो यही कहते हैं कि भारत में प्यार अब और अधिक समझदारी के साथ मनाया जाएगा।


