तमिलनाडु में 'विजय भवः', राज्यपाल से मुलाकात के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू, शपथ ग्रहण कल

Thalapathy Vijay Meets Governor: विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वीसीके और कांग्रेस के समर्थन के साथ विजय अब तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की राह पर हैं।

Shivam
Published on: 9 May 2026 7:58 PM IST (Updated on: 9 May 2026 8:38 PM IST)
तमिलनाडु में विजय भवः, राज्यपाल से मुलाकात के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू, शपथ ग्रहण कल
X

Vijay to Form Government in Tamil Nadu: तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया। खास बात यह रही कि विजय ने लगातार चार दिनों में चौथी बार राज्यपाल से मुलाकात की है। इससे पहले विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) ने तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को समर्थन देने का ऐलान किया, जिसके बाद विजय के नेतृत्व वाली टीवीके तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गई।

आपको बता दें कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था। चुनाव में डीएमके, एआईएडीएमके, एनटीके और टीवीके के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

वोटों की गिनती 4 मई को हुई थी, जिसमें टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई थी। इसके बाद सरकार गठन को लेकर तेज राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो गईं और टीवीके ने कई दलों व निर्दलीय विधायकों से समर्थन जुटाने के लिए बातचीत शुरू की।

सबसे पहले कांग्रेस ने विजय को समर्थन दिया, जिसके बाद भाकपा और माकपा ने भी टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की थी। अब वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन के बाद टीवीके के पास 120 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक विजय ने राज्यपाल अरलेकर से जल्द मुलाकात का समय मांगा था, क्योंकि उनके जल्द केरल रवाना होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सहयोगी दलों और विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे गए तथा सरकार गठन का औपचारिक दावा पेश किया गया।

बाद में टीवीके महासचिव आधव अर्जुन ने मीडिया के सामने समर्थन पत्र दिखाते हुए दावा किया कि विजय जल्द ही तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

इन घटनाक्रमों के बाद राज्यभर में टीवीके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है, वहीं राजनीतिक हलकों की नजर अब राजभवन की अगली

कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story