‘पाकिस्तान पर नहीं है भरोसा...’ BSF ने किया दावा, बोले- वो फिर कर सकते हैं घुसपैठ, ऑपरेशन सिंदूर जारी

जम्मू-फ्रंटियर के BSF के आईजी शशांक ने कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर जारी है। पाकिस्तान पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं किया जा सकता इसलिये BSF ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर हम बिलकुल भी ढिलाई नहीं बरत रहे। आईजी ने कहा आने वाले दिनों में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ सकती हैं जिसकी वजह से हम हाई अलर्ट पर जा चुके हैं। हम अपनी तरफ से सतर्कता में कोई भी कमी नहीं आने दे रहे।

Shivam Shrivastava
Published on: 27 May 2025 4:28 PM IST (Updated on: 27 May 2025 4:54 PM IST)
‘पाकिस्तान पर नहीं है भरोसा...’ BSF ने किया दावा, बोले- वो फिर कर सकते हैं घुसपैठ, ऑपरेशन सिंदूर जारी
X

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज BSF ने आज जम्मू-कश्मीर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा बलों के जवानों के शौर्य का परिचय देते हुये बताया कि कैसे उन्होंने दुश्मनों के दांतों तले चने चबवा दिये और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की चौकियों को तबाह करने के काम किया

इसी के साथ BSF ने आने वाले दिनों में आतंक औऱ उससे जुड़ी चुनौतियों के बारे भी बताते हुये जम्मू-फ्रंटियर के BSF के आईजी शशांक ने कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर जारी है। पाकिस्तान पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं किया जा सकता इसलिये BSF ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर हम बिलकुल भी ढिलाई नहीं बरत रहे। आईजी ने कहा आने वाले दिनों में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ सकती हैं जिसकी वजह से हम हाई अलर्ट पर जा चुके हैं। हम अपनी तरफ से सतर्कता में कोई भी कमी नहीं आने दे रहे।

वहीं, पाकिस्तानी हमले और गोलबारी की आशंका को लेकर उन्होंने कहा सीमा पर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। उन्हें ऐसे इनपुट थे कि वो बॉर्डर पर किसी तरह की नापाक हरकत कर सकते हैं।

पाकिस्तान पर नहीं है भरोसा

आईजी शशांक ने कहा हमें पाकिस्तान पर बिलकुल भी भरोसा नहीं है। इसलिये ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। हम सीमा पूरी तरह से रेड़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा कर्मियों की भी तारीफ करते हुये कहा डिप्टी कमांडेंट नेहा भंडारी समेत और महिला कर्मियों ने अग्रिम पोस्टों पर तैनाती लेकर अनुकरणीय वीरता का परिचय दिया है। उन्होंने ऐलान करते हुये कहा कि बीएसएफ सांबा सेक्टर में एक चौकी का नाम सिंदूर और दो चौकियों का नाम वीर शहीदों के नाम पर रखने का प्रस्ताव कर रहे हैं।

इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसैपेठ की कोशिशों को विफल करने ने बारे में जानकारी मुहैया कराते हुये बीएसएफ ने बताया कि 40-50 आतंकवादियों द्वारा कोशिशों पहले ही हमला कर तथा भारी गोलीबारी के दौरान विफल कर दिया गया था। सियालकोट सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा की जा रही गोलीबारी की आड़ में सीमा पार करने की कोशिश को हमने सफलपूर्वक तरीके से विफल कर दिया।

हमने लगातार एहितयातन हमले जारी रखे और दुश्मनों को काफी नुकसान पहुचांया जिसके कारण उन्हें मजबूरन पीछे हटना पड़ा। हमारी कार्रवाई की वजह दुश्मन के काफी सैनिक और आतंकी को नुकसान झेलना पड़ा। अभी भी पाकिस्तान की ओर से भविष्य में घुसपैठ के इनपुट मिल रहे हैं। हम पूरी तरह से इन खतरों से निपटने के लिये तैयार हैं। सीमा सुरक्षा बल और भारतीय सेना लगातार जॉइंट ऑपरेशन चला रही है इसके साथ हम अपनी के एक-एक इंच पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

Former Content Writer Mail ID - shivam09231@gmail.comshivam09231@gmail.com

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story