Aaj Ka Mausam: भीषण तपन से लोग बेहाल, जानिए 17 जून से 22 जून का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में लोग भीषण तपन से बेहाल हैं। खासकर दिल्ली एनसीआर, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत लोग प्रचंड गर्मी से परेशान हैं। जानिए 17 जून से 22 जून तक मौसम अपडेट

Alakha Singh
Published on: 17 Jun 2026 7:38 AM IST (Updated on: 17 Jun 2026 9:52 AM IST)
weather news today from 17 june to 22 june
X

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है, यहां अधिकतम तापमान 40°C से 42°C के बीच बना हुआ है। इसके साथ ही कई इलाकों रात में न्यूनतम तापमान भी 35°C के आसपास रहा। हालाँकि, मौसम विभाग (IMD) ने राहत के संकेत दिए हैं कि जल्द ही बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने साप्ताहिक मौसम अपडेट जारी किया है जिसमे 17 से 22 जून तक आपके राज्य और जिले के मौसम का हल बताया गया है।

मौसम का ताज़ा अपडेट और चेतावनी:
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मेरठ, नोएडा, पीलीभीत, लखनऊ, बहराइच, गोरखपुर, मऊ, बलिया और वाराणसी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।

कुछ क्षेत्रों में 50–70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।




दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

16 जून को बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना।

अधिकतम तापमान लगभग 37–39°C के बीच रह सकता है।

सप्ताह के दौरान आंधी, धूलभरी हवाएं और बारिश के दौर जारी रहने का अनुमान है।

बिहार में मौसम का हाल

दक्षिण-पश्चिम और मध्य बिहार (जैसे पटना, गया, औरंगाबाद) में भीषण गर्मी और लू के हालात बने हुए हैं। वहीं, उत्तर-पूर्वी और उत्तरी भागों (जैसे किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार) में मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।उत्तर प्रदेश: यूपी के अधिकांश जिलों में दिन में कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश या गरज-चमक की गतिविधि से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बड़े क्षेत्रों में तापमान अभी भी काफी अधिक है। किशनगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट। हवा की गति 50–60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। 17–20 जून के बीच बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में 16–20 जून के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान।

कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 18–22 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

उत्तराखंड के कई जिलों में पहले ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।




आंधी-तूफान के दौरान सावधानियां:

  1. आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
  2. बिजली चमकने पर सुरक्षित भवन में शरण लें।
  3. अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखें।
  4. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए यात्रा से पहले मौसम अपडेट जांच लें।
  5. अपने जिले का सटीक और ताज़ा मौसम जानने के लिए आप भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story