TRENDING TAGS :
अब WhatsApp पर नहीं रहेगा आपका सीक्रेट मैसेज, पढ़ते ही हो जाएगा डिलीट; जानें कैसे करेगा काम
WhatsApp का नया View Once टेक्स्ट फीचर चुनिंदा Android बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है। जानें कैसे मैसेज पढ़ते ही गायब होगा और क्यों नहीं ले सकेंगे स्क्रीनशॉट।
WhatsApp New Feature
WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत करने के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। अब तक यूजर्स इस WhatsApp पर फोटो, वीडियो और वॉयस मैसेज को 'View Once' विकल्प के जरिए भेज सकते थे। यानी सामने वाला व्यक्ति उस कंटेंट को केवल एक बार देख या सुन सकता था। अब WhatsApp इसी सुविधा को टेक्स्ट मैसेज के लिए भी शुरू कर रहा है। इस फीचर के तहत भेजा गया मैसेज रिसीवर के एक बार पढ़ने के बाद चैट से गायब हो जाएगा। हालांकि अभी सभी यूजर्स को यह नया वाला फीचर नहीं मिलेगा।
क्या है WhatsApp का नया View Once टेक्स्ट फीचर?
WhatsApp के नए फीचर की मदद से यूजर्स किसी सामान्य टेक्स्ट मैसेज को भी 'View Once' मोड में भेज सकेंगे। इसका मतलब है कि सामने वाला व्यक्ति मैसेज को सिर्फ एक बार खोलकर पढ़ पाएगा। जैसे ही वह मैसेज देखने वाली स्क्रीन बंद करेगा, वह दोबारा उपलब्ध नहीं होगा। चैट में उसकी जगह मैसेज के खोले जाने का संकेत दिखाई देगा।
इस फीचर को खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है, जो WhatsApp पर पासवर्ड, OTP या दूसरी संवेदनशील जानकारी साझा करते हैं और नहीं चाहते कि वह जानकारी लंबे समय तक चैट में मौजूद रहे।
कैसे भेज सकेंगे View Once टेक्स्ट मैसेज?
इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान होगा। यूजर को सबसे पहले WhatsApp चैट खोलकर अपना मैसेज टाइप करना होगा। इसके बाद हरे रंग के Send बटन को सामान्य तरीके से दबाने के बजाय कुछ देर तक दबाकर रखना होगा।
ऐसा करने पर स्क्रीन पर एक मेन्यू खुलेगा, जिसमें 'View Once' का विकल्प दिखाई देगा। इसे चुनने के बाद मैसेज भेजा जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल चुनिंदा Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह WhatsApp Android बीटा वर्जन 2.26.45.6 में दिखाई दी है।
मैसेज को न कॉपी कर पाएगा सामने वाला, न ले सकेगा स्क्रीनशॉट
नए फीचर में WhatsApp ने प्राइवेसी के लिए कुछ अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी शामिल किए हैं। View Once टेक्स्ट मैसेज को रिसीव करने वाला व्यक्ति उसे कॉपी, फॉरवर्ड या सेव नहीं कर सकेगा। मैसेज देखते समय स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग पर भी रोक रहेगी। मैसेज पढ़ने के बाद उसे दोबारा खोलना संभव नहीं होगा। यदि भेजने वाले यूजर ने Read Receipts चालू कर रखी हैं, तो उसे यह जानकारी मिल सकती है कि सामने वाले व्यक्ति ने मैसेज खोल लिया है।
अभी सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा यह फीचर
फिलहाल WhatsApp इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से Android बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर रहा है। इसका मतलब है कि बीटा प्रोग्राम में शामिल हर यूजर को भी यह विकल्प तुरंत दिखाई दे, ऐसा जरूरी नहीं है। आने वाले हफ्तों में इसे और यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है।
अभी WhatsApp ने इस फीचर को सभी सामान्य यूजर्स के लिए जारी करने की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। iPhone यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता को लेकर भी फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है। कुल मिलाकर, View Once टेक्स्ट फीचर WhatsApp पर निजी जानकारी साझा करने का तरीका बदल सकता है।


