Delhi Bus Gangrape: जघन्य! चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने की हैवानियत, महिला के साथ गैंगरेप से दहली दिल्ली

Delhi Bus Gangrape: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है।

Newstrack/IANS
Published on: 14 May 2026 9:15 AM IST (Updated on: 14 May 2026 9:15 AM IST)
Delhi Bus Gangrape
X

Delhi Bus Gangrape

Delhi Bus Gangrape: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि एक निजी बस में उसके साथ गैंगरेप किया गया। बस में पर्दे लगे हुए थे और वह रानीबाग इलाके से उस बस में बैठी थी।

घटना बाहरी दिल्ली के नांगलोई में हुई। पीड़िता पीतमपुरा इलाके की रहने वाली है, जो मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। 11 मई की रात को वह काम से पैदल घर लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस रुकी। आरोप है कि महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक आदमी से 'समय' पूछा, जिसके बाद कथित तौर पर उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बस को नांगलोई इलाके की ओर ले गए, जहां कथित तौर पर महिला के साथ रेप किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद पीड़िता ने नांगलोई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एक टीम को लगाया गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बस के ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी इस मामले में दिल्ली पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। हालांकि, दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story