'यह नई पीढ़ी की जीत है', धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने बताया क्या मिला सबक

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे "नई पीढ़ी की जीत" बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा सुधार और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे तथा दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Alakha Singh
Published on: 25 July 2026 5:10 PM IST (Updated on: 25 July 2026 5:13 PM IST)
akhilesh yadav on dharmendra pradhan resign
X

akhilesh yadav (PC: Screen Shot From X post)

  1. Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी दलों और NEET विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे CJP (Cockroach Janta Party) के समर्थकों में जश्न का माहौल है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे "नई पीढ़ी की जीत" बताते हुए केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था पर गंभीरता से काम करने की सलाह दी।

    अखिलेश यादव ने कहा कि "यह नई पीढ़ी की जीत है। सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि परीक्षा और शिक्षा के मुद्दे पर, चाहे उच्च शिक्षा हो या प्राथमिक शिक्षा, बेहद गंभीरता से सोचने की जरूरत है।"

    उन्होंने भाजपा राजनीतिक हमला बोलते हुए है इस आंदोलन से एक बड़ी सीख मिली है। सबने देखा कि भाजपा जो नकारात्मक राजनीत करती है। इसके लिए बहुत बड़ी दौलत खर्च करती है। लेकिन नई पीढ़ी के लोगों ने ऐसे नारे बनाए, ऐसे पोस्टर बनाए जिसके लिए हम सोच भी नहीं सकते। आज के जमाने में इंटरनेट के जरिए, सोशल मीडिया और सड़कों से जो आंदोलन फैला, उसकी वजह से अंतोगत्वा भारतीय जनता पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिनके पास न जाने कितने संघी-साथी अंडरग्राउन्ड, बिना रजिस्टर्ड लोग हैं उन्हें भी आज झुकना पड़ा। यह युवाओं की बड़ी जीत है। इससे सभी पार्टियों को सबक लेना चाहिए कि हमारी आने वाले समय जो परीक्षाएं हों उनके पेपर लीक न हों। साथ ही ऐसी ठोस योजना बनाकर युवाओं को रोजगार देने का प्रयास करना चाहिए।



  1. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में सियासी हलचल तेज:

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं। इन लगातार बैठकों को मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

    इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भी दिल्ली रवाना होने की खबर है। हालांकि इन बैठकों के एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    CJP ने कहा- एक मांग पूरी, तीन अब भी लंबित

    NEET विवाद और छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे CJP (Cockroach Janta Party) ने दावा किया है कि उनकी चार प्रमुख मांगों में से पहली मांग पूरी हो चुकी है। संगठन ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब सरकार को बाकी तीन मांगों पर भी फैसला लेना चाहिए।

    CJP की चार प्रमुख मांगें:

    1. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा – पूरी हो चुकी।
    1. आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा
    2. किसी भी प्रदर्शनकारी छात्र के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई न हो
    3. दिल्ली पुलिस और RAF की ओर से सार्वजनिक माफी
    Alakha Singh
    ABOUT THE AUTHOR

    Alakha Singh

    alakhsingh2025@hotmail.com

    Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

    Next Story