'गजनबी ने सोमनाथ लूटा, भाजपाइयों ने राम मंदिर...'AAP सांसद के बयान से मचा सियासी घमासान

Sanjay Singh Reaction: सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटने का दावा किया है। इस पर संजय सिंह ने बीजेपी को पुराने SIR समर्थक नारों की याद दिलाई और राम मंदिर को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। जानिए क्या है पूरा सियासी विवाद?

Shalni Kumari
Published on: 11 Nov 2026 4:51 PM IST
Sanjay Singh Reaction
X

Sanjay Singh Reaction

Sanjay Singh Reaction: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों वोटर लिस्ट (Voter List) से लेकर राम मंदिर (Ram Mandir) तक हर मुद्दे पर सियासी बयानबाजी जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची से करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा किया तो आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर ही सवाल दाग दिए। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि जो लोग कभी एसआईआर (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में नारे लगा रहे थे, वे अब वोट कटने पर शिकायत क्यों कर रहे हैं? संजय सिंह ने इस दौरान अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर को लेकर भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

वोट कटने के दावे पर संजय सिंह का बीजेपी से सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मतदाता सूची से करीब 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम हटाए जाने के दावे पर संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि यही लोग पहले एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के समर्थन में नारे लगा रहे थे। जब उन्होंने संसद में तीन करोड़ वोट काटे जाने की बात उठाई थी, तब उनकी बात नहीं सुनी गई।

संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा, "यही लोग एसआईआर और ज्ञानेश कुमार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, तब मैंने संसद में कहा कि तीन करोड़ वोट काटे गए तो हमारी बात नहीं सुनी गई। अब बाबाजी की और मोदी जी की आपस में क्या लड़ाई चल रही है। इनके कैडर ने ही इनका साथ नहीं दिया या वोट नहीं बनवाए, क्या हुआ मुझे नहीं पता।"

'अब हिम्मत है तो ज्ञानेश कुमार जिंदाबाद कहिए'

आप सांसद ने बीजेपी नेताओं के पुराने रुख का हवाला देते हुए कहा कि अब उन्हें ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के समर्थन में फिर से नारे लगाने चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब वोटर लिस्ट में नाम कटने की बात सामने आ रही है तो बीजेपी नेता शिकायत क्यों कर रहे हैं?

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को हिम्मत के साथ ज्ञानेश कुमार जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और एसआईआर जिंदाबाद के नारे लगाने चाहिए। उनके इस बयान के जरिए उन्होंने बीजेपी के पुराने समर्थन और अब सामने आ रही आपत्तियों के बीच विरोधाभास दिखाने की कोशिश की।

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर भी बीजेपी को घेरा

वोटर लिस्ट के विवाद के बीच संजय सिंह ने समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भगवान राम के मंदिर की गेटकीपर नहीं है और किसी नेता के अयोध्या जाने पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए।

संजय सिंह ने बीजेपी पर राम मंदिर के नाम पर कथित भ्रष्टाचार और लूट के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मंदिर के आभूषणों, जमीन और चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में 40 फीसदी कमीशनखोरी का आरोप भी लगाया। ये सभी आरोप संजय सिंह ने बीजेपी पर लगाए हैं।

'गजनबी ने सोमनाथ लूटा, भाजपाइयों ने राम मंदिर'

आप सांसद ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए मोहम्मद गजनबी और सोमनाथ मंदिर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "मोहम्मद गजनबी ने सोमनाथ का मंदिर लूटा था और भाजपाइयों ने राम का मंदिर लूटा है।"

संजय सिंह ने आगे कहा कि अयोध्या में कौन दर्शन करने जाएगा, यह उसकी व्यक्तिगत आस्था का विषय है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए सवाल किया कि वह अब तक राम मंदिर क्यों नहीं गए, जबकि अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर बीजेपी सवाल उठा रही है।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story