योगी आदित्यनाथ ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को बताया बड़ा कदम

Yogi Adityanath on New Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी छात्रों को बधाई देते हुए शिक्षा व्यवस्था में शांति की उम्मीद जताई।

Alakha Singh
Published on: 25 July 2026 11:13 PM IST (Updated on: 25 July 2026 11:15 PM IST)
yogi adityanath on new education minister
X

yogi adityanath on new education minister

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के चरित्र, चेतना और भविष्य की दिशा तय करती है और इसी दृष्टि को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल का आधार बनाया।

Yogi Adityanath on New Education Minister: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में यह प्रयास किया कि देश का हर युवा अवसरों से जुड़े, अपनी प्रतिभा को पहचान सके, अपनी सांस्कृतिक जड़ों पर गर्व करे और 'विकसित भारत' के संकल्प का सहभागी बने।

उन्होंने कहा कि प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा को नवाचार, कौशल विकास, भारतीय ज्ञान परंपरा, अनुसंधान और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने की दिशा में लगातार काम हुआ। उनके प्रयासों से देश की शिक्षा व्यवस्था में नए विमर्श, नई संभावनाएं और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन राष्ट्रहित में किया गया समर्पित कार्य हमेशा प्रेरणा देता है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका अनुभव और ऊर्जा आगे भी विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



मुरली मनोहर जोशी ने भी दी प्रतिक्रिया

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "देर आए दुरुस्त आए। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया है। आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री जी भी इस पर शीघ्र ही समयोचित निर्णय लेंगे।"

उन्होंने छात्रों को आंदोलन शांतिपूर्वक समाप्त करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि अब भारतीय शिक्षा जगत में जल्द शांति स्थापित होगी और विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य एवं प्रगति के लिए व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।



Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story