×

निशानेबाजी : भारत ने शॉटगन स्पर्धा में जीता एक स्वर्ण और एक रजत

By
Published on: 6 Nov 2017 3:15 AM GMT
निशानेबाजी : भारत ने शॉटगन स्पर्धा में जीता एक स्वर्ण और एक रजत
X

ब्रिस्बेन: ब्रिस्बेन में जारी राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में अनीष भानवाला और नीरज कुमार ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसी के साथ भारत के इस टूर्नामेंट में राइफल और पिस्टल स्पर्धा में जीते गए पदकों की संख्या 16 हो गई है।

इनके अलावा भारत ने शॉटगन स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत भी अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: एशिया कप: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता खिताब, चीन को 5-4 से हराया

रैपिड फायर पिस्टल के फाइनल में छह खिलाड़ियों में से तीन भारत के थे। अनीष और नीरज के अलावा ओलम्पियन गुरप्रीत सिंह भी पदक की दौड़ में थे, लेकिन वह पांचवें स्थान पर रहे।

आस्ट्रेलिया के सर्जिये इव्गलेव्स्की ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। नीरज ने चौथे स्थान के लिए शूट ऑफ में इंग्लैंड के सैम गोविन को मात दी। वहीं रजत के लिए वह अनीष से 19-21 से हार गए।

अंत में सर्जिये ने 40 में से 28 का स्कोर करते हुए सोना जीता। अनीष उनसे दो अंक पीछे रहे।

यह भी पढ़ें: अपने ही ट्वीट से फंसी पी.वी सिंधू, लोग बोले- सफलता सिर चढ़ गई है

महिलाओं की राइफल तीन पोजीशन में स्कॉटलैंड की सियोनेड मैक्इनटोश ने सोने पर कब्जा जमाया। फाइनल राउंड में उनका स्कोर 459.9 रहा। इंग्लैंड की कैटी ग्लीसन ने रजत और सिंगापुर की मार्टिना वेलोसो ने कांस्य जीता।

भारत की गायत्री ने 429.7 के स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया। फाइनल में पहुंचने वाली तीन भारतीय खिलाड़ियों में से उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। अदिति सिंह छठे और तेजस्वनी सावंत आठ खिलाड़ियों में सातवें स्थान पर रहीं।

श्रेयसी सिंह ने चैम्पिनयशिप के दूसरे फाइनल में जगह बनाई, लेकिन वह अपने दूसरे पदक से चूक गईं। महिला ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में उन्हें छठा स्थान हासिल हुआ। फाइनल में वह 11 का स्कोर कर पाईं।

आस्ट्रेलिया की लेतिशा स्कानलान ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं स्कॉटलैंड की शारोन निवेन को रजत पदक मिला। रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली न्यूजीलैंड की नटाली रूनी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

-आईएएनएस

Next Story