TRENDING TAGS :
लाइफस्टाइल की ये 6 आदतें चुपचाप कर रही हैं आपकी सेहत को बर्बाद, नंबर 4 जानकर चौंक जाएंगे आप!
Bad Lifestyle Habits: हेल्थ एक्सपर्ट्स लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि खराब लाइफस्टाइल हमारे शरीर को अंदर से कमजोर कर देता है।
Bad Lifestyle Habits (PHOTO: SOCIAL MEDIA)
Bad Lifestyle Habits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ज्यादा लापरवाह होते जा रहे हैं। रोजमर्रा की कई ऐसी आदतें हैं जिन्हें हम साधारण समझकर हमेशा अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यही आदतें धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि खराब लाइफस्टाइल हमारे शरीर को अंदर से कमजोर कर देता है। आइये इस लिख में जानते हैं 6 ऐसी आदतें जो आपको धीरे-धीरे कमज़ोर बना रहा है -
1. सबसे पहली आदत है लंबे वक़्त तक पेशाब रोक कर रखना। कई लोग काम में व्यस्त रहने के कारण पेशाब को टालते रहते हैं, लेकिन यह आदत यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देती है। पेशाब लंबे समय तक ब्लैडर में रहने से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जो संक्रमण का कारण बनते हैं।
2. दूसरी खतरनाक आदत है मुंह खोलकर सोना। यह आदत स्लीप क्वालिटी को खराब करती है और मुंह सूखने की समस्या पैदा करती है। इसके अलावा यह खर्राटों और हाई ब्लड प्रेशर से भी जुड़ी हो सकती है। कई मामलों में यह स्लीप एपनिया जैसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
3. तीसरी आदत है गलत पोश्चर में लंबे समय तक बैठना। ऑफिस में घंटों झुककर बैठने या मोबाइल इस्तेमाल करने से गर्दन और पीठ पर दबाव बढ़ता है। इससे न सिर्फ दर्द और अकड़न होती है, बल्कि आगे चलकर ज्वाइंट से जुड़ी दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं।
4. चौथी आदत जो तेजी से बढ़ रही है, वह है टॉयलेट में अधिक समय बिताना। मोबाइल फोन के इस्तेमाल के कारण लोग टॉयलेट में लंबे समय तक बैठे रहते हैं। इससे नसों पर दबाव पड़ता है और बवासीर जैसी समस्या का खतरा बढ़ जाता है।
5. पांचवीं आदत है बार-बार चेहरे को छूना। दिनभर हम जिन चीजों को छूते हैं, उनसे हाथों में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। ऐसे हाथों से चेहरे को छूने पर स्किन इंफेक्शन, पिंपल्स और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
6. छठी और अंतिम आदत है जल्दी-जल्दी खाना। तेजी से खाना खाने से दिमाग को यह समझने का समय नहीं मिलता कि पेट भर चुका है। इससे ओवरईटिंग होती है, जो मोटापा, ब्लोटिंग और पाचन से जुड़ी तमाम समस्याओं का कारण बनती है।
इसे लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। समय पर सोना, संतुलित आहार लेना, सही पोश्चर अपनाना और शरीर के संकेतों को अनदेखा न करना बेहद जरूरी है।
यदि आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो इन आम लेकिन खतरनाक आदतों को आज ही बदलना शुरू करें। क्योंकि अच्छी सेहत की शुरुआत सही लाइफस्टाइल से ही होती है।


