Health Tips: इन सफेद फूड्स को जरूर करें अपनी डाइट में शामिल

Healthy White Foods: आज हम आपको कुछ ऐसी सफेद चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन आपको जरूर करना चाहिए।

Shivani Tiwari
Published on: 15 Jun 2024 6:27 PM IST
Healthy White Foods
X

Healthy White Foods (Photo- Social Media)

Health Care Tips: शरीर स्वस्थ रहे इसके लिए जरूरी है कि हमारा खान-पान भी अच्छा रहे, क्योंकि यदि खान-पान भी अच्छा होता है तो हमारे शरीर को पोषक तत्व सही मात्रा में मिलते हैं, जिससे जल्दी कोई बिमारी नहीं होती है। दुनिया में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, साथ ही बहुत सी ऐसी चीजें भी होती हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं, आज हम आपको कुछ ऐसी सफेद चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन आपको जरूर करना चाहिए।

जरूर खाएं ये सफेद फूड्स (Healthy White Foods)

बहुत से ऐसे सफेद फूड्स होते हैं, जिन्हें लोगों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये फूड्स शरीर में पोषक तत्व की जरूरतों को पूरा करते हैं। यहां देखें लिस्ट -


1. Whole Egg

पहली सफेद चीज है Whole Egg, इसे हर किसी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसमें कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

2. Paneer And Cheese

दूध से बनने वाली चीज और पनीर भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें हाई क्वालिटी का प्रोटीन और कैल्शियम होता है।

3. Curd and Yogurt

दही और योगर्ट खाने से पाचन सही रहता है, इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।

4. Desi Ghee

दूध से बना हुआ देसी घी के भी अनेकों फायदे होते हैं, हालांकि बहुत अधिक मात्रा में देसी घी का भी सेवन नहि करना चाहिए, देसी घी में विटामिन ए, डी, ई और के होता है।

5. Garlic

लहसुन शरीर के लिए बहुत हेल्दी है, जी हां! ये शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करता है, साथ ही इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है।

6. Mashroom

मशरूम के भी अनेकों फायदे होते हैं, इसमें कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जो बॉडी के लिए जरूरी होते हैं। मशरूम में कैंसर से भी लड़ने की क्षमता होती है।

7. Coconut

नारियल के गुणों के बारे में भी आप सभी जानते होंगे। सिर्फ नारियल ही नहीं, बल्कि नारियल पानी भी गुणों से भरपूर होता है। नारियल में फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story