Aaj Ka Itihas 12 February 2026:आज के ही दिन महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस लेने की घोषणा की थी

Aaj Ka Itihas 12 February 2026: आज यानि 12 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटी और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 12 Feb 2026 5:00 AM IST
Aaj Ka Itihas 12 February 2026
X

Aaj Ka Itihas 12 February 2026 (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Itihas 12 February 2026 : आज यानि 12 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटी जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है। आज के दिन हम आपको उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आज ही के दिन साल 1502 में वास्को डी गामा भारत की अपनी दूसरी यात्रा के लिए लिस्बन से अपने जहाज़ पर निकले वहीं साल 1922 में महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस लेने की घोषणा की थी साथ ही साल 2002 में खुर्रमाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करते समय एक ईरानी प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें 119 लोगों की जान चली गई। 12 फरवरी 2009 - कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने भारत के मशहूर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को DLIT की डिग्री देने की घोषणा की और साल 2013 में नॉर्थ कोरिया ने अपना तीसरा अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया था। ऐसी ही और ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये एक नज़र डालते हैं आज के इतिहास पर।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 12 February)

1502 - वास्को डी गामा भारत की अपनी दूसरी यात्रा के लिए लिस्बन से अपने जहाज़ पर निकले।

1544 - इंग्लैंड में, जेन ग्रे को देशद्रोह के लिए मौत की सज़ा सुनाई गई।

1577 - नीदरलैंड्स के नए गवर्नर, ऑस्ट्रिया के डैन जान ने सिविल वॉर खत्म करने का ऑर्डर जारी किया।

1689 - विलियम और मैरी को इंग्लैंड का राजा और रानी घोषित किया गया।

1736 - नादिर शाह फ्रांस का शासक बना।

1762 - ब्रिटिश नेवी ने कैरिबियन आइलैंड मार्टीनिक पर कब्ज़ा कर लिया।

1771 - गुस्ताव III आज ही के दिन स्वीडन के राजा बने।

1885 – जर्मन ईस्ट अफ्रीका कंपनी बनी।

1912 - मांचू राजवंश ने चीन में राजगद्दी छोड़ी।

1918 - जूलियन सेमोर श्विंगर, एक अमेरिकी थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता, का जन्म हुआ।

1922 - महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस लेने की घोषणा की।

1925 - उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश एस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर बैन लगा दिया।

1928 - गांधीजी ने आज ही के दिन बारडोली में सत्याग्रह का ऐलान किया था।

1949 - मिस्र के मशहूर लड़ाके और मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन के फाउंडर हसन-अल-बत्रा को ब्रिटेन और उस समय के मिस्र के राजा मलिक फारूक की साज़िश में शहीद कर दिया गया था।

1953 - मिस्र और ब्रिटेन ने सूडान को लेकर एक एग्रीमेंट साइन किया।

1961 - भारतीय कवि, लिटरेरी क्रिटिक और ट्रांसलेटर रमेश कुंतल मेघ का जन्म हुआ।

1974 - सोवियत यूनियन के नोबेल प्राइज़ विनर अलेक्जेंडर सोलजेनित्सिन को मॉस्को में अरेस्ट किया गया।

1985 - मिस्र के एक्टर और आर्टिस्ट महमूद शोकोको की मौत हो गई।

2002 - खुर्रमाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करते समय एक ईरानी प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें 119 लोगों की जान चली गई। 12 फरवरी 2009 - कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने भारत के मशहूर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को DLIT की डिग्री देने की घोषणा की।

2013 - नॉर्थ कोरिया ने अपना तीसरा अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।

Shweta Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shweta Srivastava

News Publisher Mail ID - aqua_shweta2000@yahoo.co.inaqua_shweta2000@yahoo.co.in

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story