TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas 19 March 2025: आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने
Aaj Ka Itihas 19 March 2025: आज यानि 19 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Itihas 19 March 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 19 March 2025: आज यानि 19 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1965 में आज ही के दिन इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया था वहीँ साल 1972 में 19 मार्च के दिन ही भारत और बांग्लादेश के बीच मित्रता समझौते पर साइन किए थे और साल 1998 में 19 मार्च के दिन ही अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 19 March)
- 1877 - ऑस्ट्रेलिया ने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया था।
- 1895 - लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया था।
- 1920 - अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया था।
- 1944 - आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
- 1953 - पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ था।
- 1965 - इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया था।
- 1972 - भारत और बांग्लादेश के बीच मित्रता समझौते पर साइन किए थे।
- 1977- फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया था।
- 1990 -कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।
- 1994 -जापान के योकोहामा में 1.60 लाख अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया था।
- 1998 - अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे।
- 2001- ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया था।
- 2004- अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका था।
- 2008 - डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।
Next Story