TRENDING TAGS :
आज के दिन भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया
Aaj Ka Itihas 26 February 2026: आज यानि 26 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Itihas 26 February (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 26 February 2026: आज यानि 26 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटी जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है।आज के दिन हम आपको उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आज ही के दिन साल 1910 में मोहनदास करमचंद गांधी ने अफ्रीकन पीपल्स ऑर्गनाइज़ेशन (APO) के उस प्रस्ताव का समर्थन किया जिसमें साउथ अफ्रीका में प्रिंस ऑफ़ वेल्स के आने वाले दिन को शोक दिवस घोषित करने का प्रस्ताव था। यह प्रस्ताव साउथ अफ्रीका एक्ट के तहत आने वाले यूनियन ऑफ़ साउथ अफ्रीका में भारतीयों, अश्वेतों और अफ्रीकियों को उनके अधिकारों से वंचित करने के विरोध में था वहीं साल 1994 में उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत हुआ था साथ ही साल 2002 में अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे थे और साल 2008 में भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया था। ऐसी ही और ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये एक नज़र डालते हैं आज के इतिहास पर।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 26 February)
1887 - वेस्टर्न मेडिसिन में डॉक्टरेट की डिग्री पाने वाली पहली भारतीय महिला आनंदी गोपाल जोशी का निधन हो गया।
1903 - इटैलियन केमिस्ट और नोबेल प्राइज़ विजेता गिउलिओ नाटा का जन्म हुआ।
1910 - मोहनदास करमचंद गांधी ने अफ्रीकन पीपल्स ऑर्गनाइज़ेशन (APO) के उस प्रस्ताव का समर्थन किया जिसमें साउथ अफ्रीका में प्रिंस ऑफ़ वेल्स के आने वाले दिन को शोक दिवस घोषित करने का प्रस्ताव था। यह प्रस्ताव साउथ अफ्रीका एक्ट के तहत आने वाले यूनियन ऑफ़ साउथ अफ्रीका में भारतीयों, अश्वेतों और अफ्रीकियों को उनके अधिकारों से वंचित करने के विरोध में था।
1914 – रूसी जियोग्राफर, जियोलॉजिस्ट और एक्सप्लोरर पेट्र सेमेनोव-तियान-शैंस्की का निधन हो गया।
1931 - जर्मन केमिस्ट और नोबेल प्राइज़ विजेता ओटो वॉलाच का निधन हो गया।
1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
2001 - क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
2002 - अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2004 - मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
2008- रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया।
2008- भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
2008- नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।
2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।


