Anushka Sharma Fitness:अनुष्का शर्मा की अजीबो गरीब डाइट, घर पर बना मिल्क ही पसंद

Anushka Sharma Favourite Almond Milk: अनुष्का शर्मा की फिटनेस के बारे में आज हम आपको एक ऐसा राज बताएंगे, जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 11 April 2024 11:48 AM IST (Updated on: 11 April 2024 1:03 PM IST)
Anushka Sharma Favourite Almond Milk
X

Anushka Sharma Favourite Almond Milk (Photo- Social Media)

Anushka Sharma Favourite Almond Milk: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कुछ महीने पहले ही दोबारा मां बनीं हैं। उन्होंने फरवरी महीने में एक बेटे जो जन्म दिया, जिसके बाद से वह लगातार लाइमलाइट से दूर हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं, जी हां! योगा व एक्सरसाइज करने के साथ ही वह एक स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करती हैं, जो उन्हें इतना फिट रखता है। अनुष्का शर्मा की बॉडी स्ट्रक्चर देख लगेगा ही नहीं कि वे दो बच्चों की मां हैं, कुछ इस कदर उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान रखा हुआ है। अनुष्का शर्मा की फिटनेस के बारे में आज हम आपको एक ऐसा राज बताएंगे, जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। जी हां! आइए फिर बताते हैं।

गाय व भैंस का दूध नहीं पीती अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Drinks Homemade Milk)

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली दोनों ही फिटनेस के मामले में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते। दोनों जिम में जमकर पसीना बहाते हैं। सिर्फ यही नहीं! डाइट का भी खूब ध्यान रखते हैं। अनुष्का शर्मा की फिटनेस से जुड़ी एक हैरान कर देनी वाली बात उनके फैंस को बताएं तो दरअसल अनुष्का शर्मा कभी भी गाय या भैंस का दूध नहीं पीती। जी हां! अनुष्का शर्मा रेगुलर दूध का इस्तेमाल करना छोड़ चुकीं हैं, इस बात का खुलासा अनुष्का शर्मा ने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था। वह दूध तो पीती हैं, लेकिन गाय व भैंस का नहीं, बल्कि खुद घर पर ही बनातीं हैं, चलिए बताते हैं कैसे?


अनुष्का शर्मा घर पर खुद बनाती हैं मिल्क (Anushka Sharma Almond Milk Recipe)

गाय और भैंस के दूध का इस्तेमाल करना छोड़ चुकीं अनुष्का शर्मा घर पर खुद के लिए मिल्क बनाती हैं, और उसी का सेवन करती हैं, जो बहुत अधिक शरीर के लिए लाभदायक होता है। अब यकीनन आपके मन में यही सवाल आ रहा होगा कि अनुष्का घर पर कैसे मिल्क बना सकतीं हैं, तो आइए इस राज भी पर्दा उठा देते हैं।


घर पर दूध बनाने की रेसिपी अनुष्का शर्मा ने खुद साझा की थी। उन्होंने बताया था कि इसके लिए सबसे पहले आपको 5 से 6 बादाम पानी में भिगोकर रख देना है। 6 से 7 घंटे के बाद इन भिगोए हुए बादामों को छील लेना है, फिर मिक्सर में पानी ऐड करके ग्राइंड करना है, फिर उसे छान लेना है, बस आपका आलमंड मिल्क तैयार हो चुका है। गिलास में आलमंड मिल्क निकाल कर उसमें थोड़ा शहद भी मिला दें, इससे टेस्ट और अच्छा हो जाएगा। यदि आप वीगन डाइट पर हैं तो आपके लिए ये दूध एकदम बेस्ट रहेगा, क्योंकि इससे आपको हाई प्रोटीन मिलेगा।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story