TRENDING TAGS :
August Bank Holiday: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
August Bank Holiday 2026: अगस्त 2026 में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। दूसरे-चौथे शनिवार, पांच रविवार और विभिन्न राज्यों के स्थानीय त्योहारों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें। बैंक जाने से पहले जरूर जानें किन-किन दिनों रहेगा अवकाश।
August Bank Holiday 2026 (Image Credit-Social Media)
August Bank Holiday 2026: अगर अगस्त महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर देख लें। इस महीने देशभर में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा विभिन्न राज्यों के स्थानीय त्योहारों के कारण कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) और 22 अगस्त (चौथा शनिवार) को देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
अलग-अलग राज्यों में इन तारीखों पर भी रहेगी छुट्टी
दूसरे शनिवार और रविवार के अलावा कई राज्यों में स्थानीय पर्व और विशेष अवसरों के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। इनमें 4 अगस्त (केर पूजा), 13 अगस्त (पैट्रियट्स डे), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 19 अगस्त (महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती), 25 अगस्त (मिलाद-उन-नबी और पहला ओणम), 26 अगस्त (ईद-ए-मिलाद और थिरुवोनम) तथा 28 अगस्त (रक्षाबंधन, पंग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती) जैसी छुट्टियां शामिल हैं। इन छुट्टियों का प्रभाव संबंधित राज्यों और शहरों में रहेगा।
- 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त – रविवार (सभी जगह)
- 8 अगस्त – दूसरा शनिवार (सभी जगह)
- 22 अगस्त – चौथा शनिवार (सभी जगह)
- 4 अगस्त – केर पूजा (अगरतला)
- 13 अगस्त – पैट्रियट्स डे (इम्फाल)
- 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस (सभी जगह)
- 19 अगस्त – महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती (अगरतला)
- 25 अगस्त – मिलाद-उन-नबी/पहला ओणम (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा)
- 26 अगस्त – ईद-ए-मिलाद/थिरुवोनम (कई राज्यों में)
- 28 अगस्त – रक्षाबंधन, पंग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यंकाली जयंती (संबंधित राज्यों में)
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। यूपीआई (UPI), एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट जैसी सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इसलिए नकदी निकासी, ऑनलाइन ट्रांसफर और डिजिटल भुगतान जैसे काम बिना किसी रुकावट के किए जा सकेंगे। हालांकि, चेक क्लियरेंस और शाखा से जुड़े कार्यों के लिए आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।


