बारिश में स्मार्टफोन को कैसे रखें सुरक्षित? अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगा कोई नुकसान

Rainy Season Smartphone Tips: बारिश के मौसम में स्मार्टफोन को पानी और नमी से बचाने के लिए शॉकप्रूफ केस, वाटरप्रूफ पाउच, सिलिका जेल और माइक्रोफाइबर कपड़े जैसे आसान उपाय अपनाएं। जानिए फोन भीगने पर क्या करें और किन गलतियों से बचना चाहिए।

Shweta Srivastava
Published on: 10 July 2026 10:14 AM IST
Rainy Season Smartphone Tips
X

Rainy Season Smartphone Tips (Image Credit-Social Media)

Smartphone Safety Tips in Rainy Season: बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और राहत तो लाता है, लेकिन इस दौरान स्मार्टफोन को सुरक्षित रखना भी एक बड़ी चुनौती बन जाता है। आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत का साधन नहीं, बल्कि बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, ऑफिस का काम, पढ़ाई, फोटो-वीडियो और जरूरी दस्तावेजों का भी केंद्र बन चुका है। ऐसे में बारिश की कुछ बूंदें भी आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

अगर आप बारिश के मौसम में अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स आपके बेहद काम आएंगीं।

शॉकप्रूफ और वाटर-रेसिस्टेंट केस का करें इस्तेमाल

बारिश के मौसम में फोन की सुरक्षा के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला शॉकप्रूफ और वाटर-रेसिस्टेंट केस इस्तेमाल करें। यह फोन को हल्की बारिश, धूल और गिरने से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाता है। ऐसे केस स्क्रीन और कैमरे को भी अतिरिक्त सुरक्षा देते हैं।

वाटरप्रूफ फोन पाउच रखें साथ



अगर आपको बारिश में बाहर निकलना पड़ता है, तो वाटरप्रूफ फोन पाउच सबसे बेहतर विकल्प है। इससे फोन पूरी तरह पानी के संपर्क में आने से बचा रहता है। खास बात यह है कि पाउच के अंदर रहते हुए भी आप कॉल रिसीव कर सकते हैं और टच स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से किफायती कीमत में उपलब्ध है।

भीगने के तुरंत बाद फोन चार्ज न करें

अगर आपका फोन बारिश में भीग गया है, तो उसे तुरंत चार्जिंग पर न लगाएं। चार्जिंग पोर्ट में नमी होने पर शॉर्ट सर्किट हो सकता है और फोन के अंदरूनी पार्ट्स खराब हो सकते हैं। पहले फोन और चार्जिंग पोर्ट को पूरी तरह सूखने दें, उसके बाद ही चार्ज करें। यही सावधानी वायर्ड ईयरफोन इस्तेमाल करते समय भी बरतें।

फोन को सूखी जगह पर रखें

कई बार फोन सीधे बारिश में नहीं भीगता, लेकिन भीगे हुए कपड़ों या बैग की नमी से भी उसमें पानी पहुंच सकता है। इसलिए फोन को हमेशा बैग के किसी सूखे हिस्से या ऐसी जगह रखें, जहां नमी न पहुंचे।

सिलिका जेल पैकेट रखें साथ



अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो अपने बैग या फोन केस में सिलिका जेल पैकेट रखें। यह अतिरिक्त नमी को सोख लेता है और फोन को मॉइश्चर से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।

माइक्रोफाइबर कपड़ा रखें

बारिश के मौसम में हमेशा अपने साथ माइक्रोफाइबर कपड़ा रखें। इससे आप फोन की स्क्रीन, कैमरा और बॉडी को आसानी से साफ कर सकते हैं। माइक्रोफाइबर कपड़ा स्क्रीन पर खरोंच भी नहीं आने देता और पानी की बूंदों को प्रभावी ढंग से साफ करता है।

अगर फोन ज्यादा भीग जाए तो क्या करें?

अगर आपके फोन में अधिक पानी चला गया है, तो उसे बार-बार ऑन-ऑफ करने या हेयर ड्रायर से सुखाने की कोशिश न करें। फोन को बंद कर दें और जरूरत पड़ने पर ऑथराइज़्ड सर्विस सेंटर में दिखाएं।

बारिश के मौसम में थोड़ी-सी सावधानी आपके स्मार्टफोन को बड़े नुकसान से बचा सकती है। वाटरप्रूफ एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल करें, फोन को नमी से दूर रखें और भीगने की स्थिति में जल्दबाजी में चार्ज करने से बचें। इन आसान उपायों को अपनाकर आप मानसून के दौरान भी अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकते हैं।

Shweta Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shweta Srivastava

News Publisher Mail ID - aqua_shweta2000@yahoo.co.inaqua_shweta2000@yahoo.co.in

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story