Tulsi Ke Fayde: तुलसी के बीज से लेकर मंजरी तक, गर्मियों में सेहत के लिए हैं बेहद फायदेमंद, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

Tulsi Ke Fayde: गर्मियों में तुलसी की पत्तियां, बीज और मंजरी शरीर को ठंडक पहुंचाने, इम्युनिटी बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं।

Akriti Pandey
Published on: 18 May 2026 6:50 AM IST
Tulsi Ke Fayde
X

Tulsi Ke Fayde

Tulsi Ke Fayde: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। लगभग हर हिंदू घर के आंगन में तुलसी का पौधा देखने को मिल जाता है। आमतौर पर लोग इसे धार्मिक आस्था और पूजा-पाठ से जोड़कर देखते हैं, लेकिन तुलसी केवल पूजा की वस्तु नहीं है। आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली औषधि माना गया है, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। तुलसी की पत्तियां, मंजरी यानी फूल और बीज सभी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने और इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करता है।

आयुर्वेद में क्यों खास है तुलसी?

बता दे कि आयुष मंत्रालय के अनुसार तुलसी (Tulsi Ke Fayde) को प्रकृति का अनमोल वरदान माना जाता है। आयुर्वेद में इसे “रानी ऑफ हर्ब्स” (Queen of Herbs) भी कहा जाता है। तुलसी में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। तुलसी की पत्तियों के साथ-साथ इसकी मंजरी और बीज भी औषधीय गुणों से पूरी तरह भरपूर होते हैं और गर्मियों में तुलसी के बीजों का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है। इन्हें पानी में भिगोकर खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से होने वाली थकान, जलन और अत्यधिक प्यास जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार (Tulsi Ke Fayde)

तुलसी (Tulsi Benefits In Hindi) का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी, वायरल बुखार और गले की खराश जैसी समस्याओं से बचाव में यह बहुत ही असरदार मानी जाती है। अस्थमा और एलर्जी से परेशान लोगों को भी तुलसी से राहत मिल सकती है। इसके अलावा तुलसी पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी मदद करती है और साथ ही गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में इसका सेवन लाभदायक माना जाता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

तुलसी( Tulsi For Mental Health) सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी मानी जाती है। इसकी खुशबू तनाव कम करने और दिमाग को शांत रखने में मदद करती है। कई लोग अच्छी नींद के लिए भी तुलसी का सेवन करते हैं। त्वचा संबंधी समस्याओं में भी तुलसी काफी कारगर मानी जाती है। यह खून को साफ करने में मदद करती है और मुंहासों, मुंह के छालों जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाती है। नियमित सेवन से चेहरे पर प्राकृतिक निखार भी आता है।

गर्मियों में कैसे करें सेवन?

विशेषज्ञों के अनुसार सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी की मंजरियां (Tulsi Blossoms Benefits) चबाना फायदेमंद हो सकता है। तुलसी की पत्तियों और मंजरी की चाय भी स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती है। वहीं तुलसी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह शहद के साथ लिया जा सकता है। इसके अलावा अदरक, काली मिर्च और लौंग के साथ तुलसी का काढ़ा बनाकर पीने से शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है।

सावधानी भी है जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि तुलसी ( Tulsi Uses Benefits) जैसी प्राकृतिक औषधि का नियमित और संतुलित उपयोग कई छोटी समस्याओं में दवाइयों की जरूरत कम कर सकता है। हालांकि किसी गंभीर बीमारी या लंबे समय तक परेशानी रहने पर डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story