सोशल मीडिया पर छाया AI का जवाब, कुत्ते को बचाने वाली बात ने जीता सबका दिल

Viral AI Response on Socal Media: जानिए इस वायरल वीडियो में AI से पूछे गए सवाल का जवाब जिसने कुत्ते और अपराधी के बीच चयन को लेकर बड़ी नैतिक बहस छेड़ दी।

Jyotsana Singh
Published on: 31 March 2026 3:10 PM IST
सोशल मीडिया पर छाया AI का जवाब, कुत्ते को बचाने वाली बात ने जीता सबका दिल
X

Viral Social Media Reel of AI Response To Saving a Dog Over A Criminal 

Viral AI Response on Social Media: आज कल सोशल मीडिया के दौर में दुनिया भर में घटने वाली अजीब-अजीब सी घटनाएं देखने को मिल जाती हैं। जो लोगों के बीच जमकर वायरल भी होती हैं। ऐसा ही एक छोटा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का कारण बन गया है। जिसमें एक साधारण दिखने वाला सवाल 'अगर एक कुत्ता और एक खूंखार अपराधी में से किसी एक को ही बचाना हो, तो किसे चुनेंगे?' ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सोच, संवेदनशीलता और नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब इस सवाल का जवाब दुनिया के बड़े AI चैटबॉट्स ChatGPT, Gemini, Grok, Meta AI और Claude से लिया गया, तो नतीजे चौंकाने वाले रहे। यह सवाल केवल एक काल्पनिक सोच नहीं है, बल्कि यह मानवीय रिश्तों और भावनाओं से जुड़ी परीक्षा भी है। इसमें दो विकल्प होते हैं, लेकिन दोनों ही पूरी तरह सही या गलत नहीं होते। यही कारण है कि इस सवाल ने लोगों को अपनी सोच और मूल्यों पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर कर दिया।

AI का क्या था जवाब ?

अगर एक कुत्ता और एक खूंखार अपराधी में से किसी एक को ही बचाना हो, तो किसे चुनेंगे?' प्रश्न पर ज्यादातर AI चैटबॉट्स ChatGPT, Gemini, Grok और Meta AI ने अपराधी को बचाने का फैसला किया। उनका मानना था कि हर इंसान का जीवन अनमोल होता है, चाहे उसने कितनी भी गलतियां क्यों न की हों।

इन AI का तर्क यह भी था कि अपराधी के पास खुद को सुधारने का मौका होता है। समाज की व्यवस्था भी इसी विचार पर आधारित है कि हर व्यक्ति को दूसरा मौका मिलना चाहिए। इसलिए उन्होंने मानव जीवन को प्राथमिकता दी।

हैरान करने वाला था Claude AI का जवाब

जहां बाकी AI ने एक जैसी सोच दिखाई, वहीं Claude AI ने एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना। जिसने सबको हैरान कर दिया। उसने कुत्ते को बचाने का फैसला किया और इसके पीछे ऐसा तर्क दिया जिसने लोगों को भावुक कर दिया।

Claude के अनुसार, कुत्ता एक वफादार और मासूम जीव होता है, जो बिना किसी स्वार्थ के प्यार करता है। वह कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता और हमेशा अपने मालिक के साथ खड़ा रहता है। इसके उलट, अपराधी वह व्यक्ति है जिसने बार-बार सीमाएं तोड़ी हैं और दूसरों को नुकसान पहुंचाया है।

Claude का यह जवाब लोगों को इसलिए खास लगा, क्योंकि इसमें तर्क के साथ-साथ भावनाएं भी झलक रही थीं।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @whymarcuswhy नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद लोगों ने खुलकर अपनी राय दी।

कई यूजर्स ने Claude के जवाब की तारीफ करते हुए कहा कि अगर भविष्य में AI दुनिया पर राज करे, तो वे चाहते हैं कि वह Claude जैसा हो। कुछ ने इसे 'दिल से लिया गया फैसला' बताया, जबकि अन्य ने कहा कि यही असली नैतिकता है। हालांकि, कुछ लोग इस बात से सहमत नहीं थे। उनका मानना था कि AI को भावनाओं के बजाय तर्क और संतुलन के आधार पर निर्णय लेना चाहिए।

क्या AI सच में ‘सोच’ सकता है?

एक अहम सवाल क्या AI सच में सोच सकता है?

विशेषज्ञों के अनुसार, AI इंसानों की तरह भावनाएं महसूस नहीं करता। वह केवल उन डेटा और नियमों के आधार पर जवाब देता है, जिन पर उसे प्रशिक्षित किया गया है।

इसका मतलब यह है कि अलग-अलग AI सिस्टम अलग-अलग नैतिक सिद्धांतों पर काम करते हैं। इसलिए उनके जवाब भी अलग हो सकते हैं।

इस वीडियो के साथ AI के नैतिक फैसलों पर सवाल

आज के समय में AI का उपयोग कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हो रहा है, जैसे स्वास्थ्य सेवाएं, कानून और सुरक्षा। ऐसे में यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि अगर AI को नैतिक फैसले लेने पड़े, तो वह किस आधार पर निर्णय करेगा।

क्या वह केवल नियमों का पालन करेगा या फिर इंसानों की तरह संवेदनशील भी बनेगा? यह बहस अभी शुरू हुई है और आने वाले समय में और गहरी हो सकती है। इस वायरल वीडियो ने यह दिखा दिया कि एक ही सवाल के कई नजरिए हो सकते हैं। किसी के लिए इंसान का जीवन सबसे ऊपर है, तो किसी के लिए वफादारी और मासूमियत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

https://www.instagram.com/reel/DWZyvkPjBdX/?igsh=NHc0YXN5ejM3MHJm

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story