TRENDING TAGS :
Coconut Oil For Glowing Skin: नारियल तेल में मिलाएं ये सिर्फ ये 2 चीजें, कुछ ही मिनटों में दिखेगा गजब का ग्लो!
Coconut Oil For Glowing Skin: यदि आप भी घरेलू उपायों पर विश्वास करते हैं, तो नारियल तेल का फेस पैक आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Coconut Oil For Glowing Skin
Coconut Oil For Glowing Skin: आज की चमक-दमक दौर में हर कोई खूबसूरत और जवान दिखना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, बेदाग़, मुलायम और प्राकृतिक रूप से चमकदार दिखे। लेकिन तेजी से बढ़ते जा रहे प्रदूषण, तेज धूप, उमस और खराब खान-पान का सबसे अधिक प्रभाव हमारी स्किन पर पड़ता है। इसके कारण त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है और कम उम्र में ही बेजान दिखने लगती है। ऐसे में कई लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर न जाने कितना पैसा पानी की तरह बहा देते हैं और हर बार मनचाहा परिणाम नहीं मिलता।
यदि आप भी घरेलू उपायों पर विश्वास करते हैं, तो नारियल तेल से तैयार एक बेहद आसान फेस पैक आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दादी-नानी के पारंपरिक नुस्खों से प्रेरित यह मिश्रण त्वचा को मॉइस्चराइज बनाये रखने, डेड स्किन हटाने और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने में सहायता कर सकता है।
नारियल तेल में मिलाएं सिर्फ ये 2 चीजें
स्किन की देखभाल के लिए नारियल तेल में कॉफी पाउडर और नींबू का रस या टमाटर का रस मिलाकर यूज़ किया जा सकता है। यह मिश्रण त्वचा को साफ़ करने करने, उसे मुलायम बनाने और हल्का एक्सफोलिएशन देने में सहयता कर सकता है। नियमित रूप और सही तरीके से यूज़ किये जाने पर आपका चेहरा अधिक फ्रेश और ग्लोइंग नजर आ सकता है।
फेस पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
इस घरेलू फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको सिर्फ इन 3 चीजों की जरूरत होगी -
1 छोटा चम्मच नारियल तेल
1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
आधा छोटा चम्मच नींबू का रस या टमाटर का रस
ऐसे बनायें
सबसे पहले एक साफ कटोरी में नारियल तेल और कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच नींबू या टमाटर का रस मिलाएं और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें।
फेस पैक को इस तरह से लगाएं
फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश या साफ पानी से धो लें। अब तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसके बाद 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से गोलाकार गति में मसाज करें। फिर इस पैक को कम से कम 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।
जानें कैसे काम करता है यह घरेलू नुस्खा
नारियल तेल: नारियल तेल त्वचा को गहराई में जाकर मॉइस्चराइज करने में सहायता करता है। यह ड्राई स्किन की समस्या को कम करने और त्वचा को मुलायम बनाए रखने में बेहद मददगार माना जाता है।
कॉफी पाउडर: कॉफी का हल्का दरदरा टेक्सचर प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है। यह डेड स्किन सेल्स हटाने में सहायता कर सकता है, जिससे त्वचा अधिक साफ और ताजगी भरी नजर आती है।
नींबू या टमाटर का रस: नींबू और टमाटर दोनों में vitamin C पाया जाता है। यह त्वचा को फ्रेश लुक देने और हल्का ब्राइटनिंग इफेक्ट देने में सहायक हो सकता है। हालांकि, संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसका प्रयोग सावधानी से करना चाहिए।
इन बातों का रखें खास ध्यान
किसी भी घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले हाथ की त्वचा पर पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो इसका यूज़ तत्काल बंद कर दें। नींबू का रस कुछ लोगों की त्वचा पर संवेदनशीलता बढ़ा सकता है, इसलिए इसे लगाने के बाद धूप में निकलने से बचें। अगर आपकी त्वचा संबंधी कोई गंभीर दिक्कतें है, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
Note: यह जानकारी सामान्य घरेलू उपायों और पारंपरिक उपयोग पर आधारित है। यह किसी चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी नए स्किन केयर उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा।


