×

Curd Rice: भारत की पॉपुलर डिश में से एक है कर्ड राइस, जानें इसे बनाने का तरीका

Curd Rice: भारत के दक्षिण राज्य में कर्ड राइस का डिमांड काफी ज्यादा रहता है। तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में यह डिश काफी लोकप्रिय है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 7 Jan 2024 4:36 PM GMT
Curd Rice: भारत की पॉपुलर डिश में से एक है कर्ड राइस, जानें इसे बनाने का तरीका
X

Curd Rice: भारत के दक्षिण राज्य में कर्ड राइस का डिमांड काफी ज्यादा रहता है। तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में यह डिश काफी लोकप्रिय है, लेकिन यह धीरे-धीरे पूरे देश में खाया जाने लगा है। इसे बनाना भी काफी आसान है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक कर्ड राइस को काफी पसंद करते हैं। तो ऐसे में आईए जानते हैं कर्ड राइस बनाने का तरीका।

कर्ड राइस बनाने की रेसिपी (Curd Rice Recipe)

कर्ड राइस बनाने के लिए सामग्री (Curd Rice Ingredients)

3 कप चावल

2 कप दही

1 कप दूध

2 बारीक कटे प्याज

2 कटे हुए आलू

2-3 बारीक कटी गाजर

4-5 करी पत्ते

2-3 लौंग

1 दालचीनी

2 इलायची

1 चम्मच चिरौजीं

6-7 काजू के टुकड़े

4-5 किशमिश

3-4 बारीक कटे बादाम

4-5 चम्मच देसी घी

नमक स्वादानुसार


कर्ड राइस रेसिपी (Curd Rice Recipe)

कर्ड राइस बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन लें और इसमें सब्जियों को सेमी बॉयल कर लें।

अब इनका पानी निकाल कर अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में 1 चम्‍मच देसी घी डाल कर अच्छे से गर्म करें।

फिर इसमें काजू, किशमिश और बादाम डाल कर भून लें और इसे एक कटोरी में निकालकर रख लें।

अब चावल लें और इसे अच्छे से साफ कर लें और फिर धोकर सेमी बॉयल करें।

अब आप चावलों का पानी निकाल कर एक तरफ रख दें. इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें।

अब एक पैन में बारीक कटे हुए प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें। फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर लें।

फिर इसमें लौंग, करी पत्ता, इलायची, दालचीनी और चिरौंजी मिलाएं।

इसमें सभी बारक कटी और सेमी बॉयल की हुई सब्जियां भी डालें और नमक डाल कर मिक्स कर लें।

अब 1-2 मिनट के लिए इसे पकाएं और गैस बंद कर दें।

अब आप एक हांडी या भगौना लें और उसमें घी लगाएं।

फिर इसमें आप अब चावल की एक परत डाल दें और इसके ऊपर दही लगाएं।

अब आप इसके ऊपर सब्‍जियों और मेवों का मिश्रण डालें।

इसके बाद इसमें चावल, दूध, सब्‍जियां, मेवे आदि सभी चीजों को डाल दें और ढक्‍कन को आटे से अच्छी तरह से सील कर दें।

फिर अब इसे धीमी आंच पर 40 मिनट के लिए पका लें। इसमें आप चाहें तो राई भी डाल सकते हैं।

अच्छे से पक जाएं तो इसे सर्व करें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story