TRENDING TAGS :
Dahi Khane Ke Fayde: दही में चीनी या नमक? एक गलत चुनाव से हो सकता है सेहत को नुकसान
Dahi Khane Ke Fayde: दही पोषक तत्वों और प्रोबायोटिक्स से भरपूर एक स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है। जानिए दही को चीनी या नमक के साथ खाने के फायदे और नुकसान क्या है।
Curd Benefits
Dahi Khane Ke Fayde: दही पोषक तत्वों से भरपूर एक खाद्य पदार्थ है। प्राचीन समय से ही भारतीय भोजन में इसका विशेष स्थान रहा है। यह प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि पाचन तंत्र के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि दही को चीनी के साथ खाना बेहतर है या नमक के साथ। आइए जानते हैं कि दोनों के साथ दही खाने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं।
दही में नमक मिलाकर खाने के फायदे और नुकसान
भारत में किसी भी पर्व, पूजा-पाठ या शुभ कार्य में दही का विशेष महत्व होता है। कई लोग दही में नमक मिलाकर खाना पसंद करते हैं। एक चुटकी नमक दही के स्वाद को बढ़ा देती है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। अधिक नमक का सेवन शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा सकता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए दही के साथ नमक सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।
दही को चीनी के साथ खाने पर फायदे और नुकसान
कुछ लोग खट्टा स्वाद बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं और सादा दही का स्वाद हल्का खट्टा होता है, इसलिए वे चीनी मिलाकर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। एक कटोरी दही में एक चम्मच चीनी मिलाकर खाना ठीक माना जाता है, खासकर तब जब शरीर को तुरंत ऊर्जा की आवश्यकता हो। लेकिन अधिक मात्रा में चीनी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा चीनी खाने से टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा, अल्जाइमर और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए चीनी का उपयोग सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
दही कैसे खाना चाहिए?
दही को चीनी या नमक दोनों के साथ खाया जा सकता है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए अपनी जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार इसका चयन करें। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नमक और चीनी दोनों का सेवन सावधानी से करना चाहिए। बेहतर यह है कि दही को सादा ही खाया जाए ताकि इसके सभी पोषक तत्वों का पूरा लाभ मिल सके।
दही खाने के फायदे
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद प्रोटीन और वसा त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, दही वजन नियंत्रित करने में भी सहायक है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और कैलोरी का सेवन कम होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।


