×

Urvashi Rautela Fitness: इस तरह खुद को फिट रखती हैं उर्वशी रौतेला, डाइटीशियन ने बताया क्या खाती हैं नाश्ते, लंच और डिनर में

Urvashi Rautela Fitness: फैंस अक्सर ये जानना चाहते हैं कि आखिर उर्वशी रौतेला किस तरह के खानपान से खुद को तंदरुस्त और स्किन को ग्लोइंग रखती हैं। इसका खुलासा खुद उनकी न्यूट्रिशनिस्ट ने किया है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 23 Feb 2025 1:25 PM IST
इस तरह खुद को फिट रखती हैं उर्वशी रौतेला, डाइटीशियन ने बताया क्या खाती हैं नाश्ते, लंच और डिनर में
X

Urvashi Rautela (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Urvashi Rautela Diet: उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना बड़ा नाम कमाया है। उर्वशी ने मात्र 15 साल की उम्र में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था। वह मिस टीन इंडिया 2009, मिस दिवा- मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्हें मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई।

उर्वशी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती के चर्चे भी होते रहते हैं। साथ ही उन्होंने जिस तरह से अपने फिगर को मेंटेन किया हुआ है, फैंस उसकी भी बेहद तारीफ करते हैं। लेकिन उर्वशी की खूबसूरती और स्लिम फिगर का राज आखिर है क्या? खुद एक्ट्रेस की न्यूट्रिशनिस्ट ने इस बारे में जानकारी दी है।

कैसे फिट रहती हैं उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Fitness Secret In Hindi)?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उर्वशी रौतेला की फिटनेस (Urvashi Rautela Fitness) में उनकी डाइट अहम भूमिका निभाती है। उनके फैंस अक्सर ये जानना चाहते हैं कि आखिर अभिनेत्री किस तरह के खानपान से खुद को तंदरुस्त और स्किन को ग्लोइंग रखती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उर्वशी की न्यूट्रिशनिस्ट Shweta Shah ने खुद उनके खानपान का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस की डाइट बहुत सिंपल है और वह बहुत ज्यादा खाती भी नहीं हैं। वह दिन में बस तीन मील लेती हैं।

कैसा होता है ब्रेकफास्ट

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के मुताबिक, उर्वशी रौतेला ब्रेकफास्ट (Urvashi Rautela Breakfast Mein Kya Khati Hai) जरूर करती हैं। वह नाश्ते में पोहा या उपमा जैसी चीजें खाती हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और पेट को देर तक भरा रखने में भी मदद करते हैं।

लंच में इन चीजों को खाना पसंद करती हैं उर्वशी रौतेला

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नाश्ते की तरह उर्वशी का लंच (Urvashi Rautela Lunch) भी बहुत ज्यादा सिंपल रहता है। वह अपने दोपहर के खाने में रोटी, सब्जी खाती हैं।

इवनिंग स्नैक

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

न्यूट्रिशनिस्ट ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उर्वशी रौतेला को अधिकतर इवनिंग स्नैक नहीं चाहिए होता है। हालांकि उन्होंने एक्ट्रेस के फेवरेट जूस के बारे में बताया। श्वेता शाह के मुताबिक, पुदीने और धनिए का जूस उन्हें बेहद पसंद है। इस जूस के कई सारे फायदे हैं, जैसे कि इससे पाचन दुरुस्त रहता है, त्वचा पर दाग-धब्बे के निशान कम होते हैं और ग्लो बढ़ता है। साथ ही इससे शरीर डिटॉक्स होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

जल्दी करती हैं डिनर

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उर्वशी जल्दी डिनर (Urvashi Rautela Dinner) करने में यकीन रखती हैं। वह अपना रात का खाना 6 से 7 बजे के बीच खा लेती हैं। डिनर में वह पराठा, चिल्ला, पनीर से बनी चीजें, रोल जैसी चीजें खाती हैं।

वर्कआउट रूटीन (Urvashi Rautela Workout Routine)

डाइट के अलावा वह अपने फिजिकल एक्टिविटी पर भी बेहद ध्यान देती हैं। वह अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए एक्सरसाइज जरूर करती हैं। वो रोजाना 1 से 1.5 घंटा एक्सरसाइज करती हैं। उन्हें एक्सरसाइज में वेरिएशन करना काफी पसंद हैं। वह पावर ट्रेनिंग, कंडीशनिंग ट्रेनिंग, कार्डियो और MMA ट्रेनिंग करनी पसंद करती हैं।



Admin 2

Admin 2

Next Story