Curd Benefits: दही के साथ मिलाकर खाना शुरू कर दें ये 4 चीजें, पाचन से लेकर हड्डियों के लिए वरदान, जानें गजब के फायदे

Curd Benefits: दही एक सुपरफूड है जो जीरा, काली मिर्च, शहद, ड्राई फ्रूट्स और अजवायन के साथ मिलकर सेहत के कई फायदे देता है। जानें इसके असरदार कॉम्बिनेशन।

Akriti Pandey
Published on: 19 Jun 2026 4:24 PM IST (Updated on: 19 Jun 2026 4:25 PM IST)
Curd Benefits, Dahi ke fayde
X

Curd Benefits

Curd Benefits: दही को भारतीय भोजन में एक खास स्थान प्राप्त है। पोषक तत्वों से भरपूर यह खाद्य पदार्थ न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य पर जाने से पहले दही का सेवन करना शुभ और सफलता देने वाला माना जाता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, लैक्टोज, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। गर्मियों के मौसम में दही शरीर को ठंडक प्रदान करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखता है। यदि इसे कुछ खास चीजों के साथ मिलाकर खाया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

दही और भुना जीरा: पाचन तंत्र के लिए रामबाण

गर्मियों में अक्सर लोग अपच, पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में दही के साथ भुना जीरा (Dahi With Jeera) एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। एक कटोरी दही में दो चम्मच भुना हुआ और पिसा जीरा मिलाकर नियमित सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। यह मिश्रण आंतों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

दही और काली मिर्च: वजन घटाने में सहायक

जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनके लिए दही और काली मिर्च (Curd With black pepper) का संयोजन बहुत उपयोगी माना जाता है। रोजाना दही में भुनी हुई काली मिर्च और एक चुटकी काला नमक मिलाकर खाने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट कम करने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

दही और शहद: प्राकृतिक औषधि का काम

दही और शहद (Curd With Honey Benefits) का मिश्रण एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। शहद के औषधीय गुण दही के साथ मिलकर इसे और भी अधिक लाभकारी बना देते हैं। यह मिश्रण पेट के अल्सर जैसी समस्याओं में राहत देता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। नियमित सेवन से पाचन भी बेहतर होता है।

दही और ड्राई फ्रूट्स: ऊर्जा और ताकत का स्रोत

कमजोर शरीर, कम वजन या हड्डियों की कमजोरी से परेशान लोगों के लिए दही और ड्राई फ्रूट्स का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। एक कटोरी दही में काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। यह वजन बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को मजबूत बनाता है।

दही और अजवायन: पेट के लिए लाभकारी

गर्मियों में दही के साथ अजवायन का सेवन पेट की समस्याओं के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मिश्रण पाइल्स जैसी समस्या में भी राहत प्रदान कर सकता है।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story