×

Lajpat Nagar Market: डिजाइनर लहंगे से लेकर शानदार ज्वेलरी तक, लाजपत नगर की ये 5 दुकानें वेडिंग कलेक्शन के लिए बेस्ट

Lajpat Nagar Market: हर लड़की की ख्वाहिश होती है अपनी शादी में खूबसूरत दिखना। जिसके लिए लड़कियां लहंगे के कलेक्शन से लेकर ज्वेलरी और फुटवेयर डिजाइन तक ध्यान में रखती हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 16 Aug 2022 3:14 AM GMT
Wedding Collection 2022
X

Wedding Collection (Image: Social Media)

Lajpat Nagar Market: हर लड़की की ख्वाहिश होती है अपनी शादी में खूबसूरत दिखना। जिसके लिए लड़कियां लहंगे के कलेक्शन से लेकर ज्वेलरी और फुटवेयर डिजाइन तक ध्यान में रखती हैं। इसके लिए लड़कियां सोशल मीडिया से लेकर कई बड़े शॉप तक सर्च करती हैं। ऐसे में आपको बता दे कि भारत में दिल्ली का लाजपत नगर वेडिंग कलेक्शन के लिए काफी मशहूर है। तो आइए जानते हैं शादी की खरीदारी के लिए लाजपत नगर की कौन सी 5 दुकानें बेस्ट हैं:

ओम संस ब्राइडल स्टोर

ओम संस ब्राइडल स्टोर वेडिंग कलेक्शन के लिए लाजपत नगर में काफी पॉपुलर है। लाजपत नगर का यह डिज़ाइनर स्टोर 1983 से ही बेहतरीन आभूषण की सभी प्रकार की डिजाइन को पेश करता आ रहा है। भारी कलीरे से लेकर खुबसूरत नाक के छल्ले तक, इनके ज्वेलरी काफी पसंद किए जाते हैं। उनके पास आपकी आवश्यकताओं के अनुसार आभूषणों को कस्टमाइज करने का भी विकल्प मौजूद है। आप इनके सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर भी सभी कलेक्शन देख सकते हैं।

पता है: ओम सन्स ब्राइडल स्टोर - E-11/a, लाजपत नगर

समय: 11 AM - 9:30 PM

उनके एफबी पेज है : https://www.facebook.com/omsonsbridalstore/

लालजीस - ए कम्पलीट वेडिंग स्टोर

आप शादी की शॉपिंग के लिए बेहतर जगह की तलाश कर रहें तो लालजीस एक शानदार विकल्प है। जैसा कि नाम से पता चलता है, आप यहां पर शादियों से संबंधित कुछ भी खरीद सकते हैं। खूबसूरत चूड़ों से लेकर शादी के सामान जैसे पगड़ी और स्कार्फ तक, इस जगह में आप सभी के लिए सब कुछ है। आप यहाँ से उन खूबसूरत डिजाइन वाले लहंगे और शेरवानी को किराए पर भी ले सकते हैं। आप फेसबुक पर भी इनके खूबसूरत वेडिंग कलेक्शन के डिजाइन भी देख सकते हैं।

पता है: लालजीस - ए कम्पलीट वेडिंग स्टोर - J- 33/a, सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर II

समय: 11 AM - 8:30 PM

कॉल करें | +91 9811 181 271

उनका एफबी पेज: https://www.facebook.com/laljeesweddingstore/

नरगिस फैशन

नरगिस नाम जितना खूबसूरत काम भी उतना ही बेहतरीन। ये शादी की शॉपिंग के लिए एक बेहतर विकल्प है। आप यहां से निराश होकर खाली हाथ नहीं लौटेंगे। आप चाहें तो फेसबुक के जरिए भी इनसे कनेक्ट कर सकते हैं। आप सलवार सूट, शरारा और घरारे और पार्टी में पहनी जाने वाली साड़ियों की खरीदारी कर सकते हैं। इस स्टोर में वेडिंग कलेक्शन के कई शानदार डिज़ाइन मौजूद हैं जिन्हें आपको इस शादी के मौसम में जरूर ट्राई करना चाहिए।

पता है: नरगिस फैशन - D- 36, सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर II

समय | 11 AM - 9 PM

कॉल करें | +91 11 2984 3213

उनका एफबी पेज देखें: https://www.facebook.com/NargisfashionNewDelhi/

स्टेलेटो शू

लाजपत नगर के इस शॉप की कोई तुलना ही नहीं है। इस MASSIVE स्टोर में हर तरह के जूतों के कलेक्शन उपलब्ध हैं। यह न केवल दुल्हन के जूते, बल्कि आप यहां से कोई भी जूते, बैग, पर्स, आभूषण और बेल्ट खरीद सकते हैं। यदि आप शादी की खरीदारी के लिए दुकानों की लिस्ट बना रहें तो आपको इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल करना चाहिए। आप चाहें तो इनके फेसबुक पेज पर जाकर इनका बेहतरीन कलेक्शन देख सकते हैं।

पता है: स्टेलेटोज शू - J- 21a, मेन मार्केट, लाजपत नगर II

समय: 10:30 AM - 9:30 PM

कॉल करें | +91 11 4130 6075

उनका एफबी पेज देखें https://www.facebook.com/Stelatoes-Shoe-Mall-157058244356152/

शादी विला

शादी के दिन सिर्फ दुल्हन को ही नहीं दूल्हे को भी खुबसूरत दिखना होता है। ऐसे में यह शॉप लड़कों के लिए बेहतर चॉइस होगा। यह स्टोर लड़कों के लिए बढ़िया शेरवानी की खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प है। इसके अलावा पगड़ी, शॉल, कुर्ता सेट और बढ़िया कढ़ाई वाले सूट के साथ, आपको अपनी शादी के दिन के लिए सभी जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए है। लड़के ही इनके फेसबुक अकाउंट पर जाकर इनके डिजाइनर वेडिंग कलेक्शन को देख सकते हैं।

पता है: वेडिंग विला - वीर सावरकर मार्ग, ब्लॉक E

समय: 11 AM - 9 PM

कॉल करें | +91 9212 591 261

उनका एफबी पेज: https://www.facebook.com/WeddingVilla0440/ w

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story