सावधान! 'डेंगू' का 'महा-खतरा', हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, जानें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Dengue fever symptoms: डेंगू का कहर बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों में 53 नए मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर। जानें डेंगू के लक्षण, कारण और बचाव के प्रभावी उपाय।

Gausiya Bano
Published on: 4 Oct 2025 12:35 PM IST
सावधान! डेंगू का महा-खतरा, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, जानें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
X

Dengue fever symptoms: भारत में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है और इससे सबसे ज्यादा प्रभावित नोएडा है। यहां पिछले चार दिनों के अंदर डेंगू के 53 नए मामले सामने आए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर आ गया। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट में इन नए मरीजों की पुष्टि के साथ ही, जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 419 तक बताई गई है। यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के लिए 'हाई अलर्ट' की स्थिति पैदा कर चुका है। आनन-फानन में स्वास्थ्य टीमों ने मरीजों के घरों और आस-पास के इलाकों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव तेज कर दिया है, ताकि एडीज मच्छर के प्रकोप पर तुरंत काबू पाया जा सके।

तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले

मलेरिया विभाग की अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने जानकारी दी कि ये सभी 53 नए मामले 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच दर्ज किए गए हैं। मामलों की यह तेज बढ़ोतरी साफ संकेत देती है कि मच्छरों का प्रकोप अभी भी चरम पर है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। जिस भी क्षेत्र से मरीज की पहचान हो रही है, वहां विशेष रूप से फॉगिंग और एंटी-लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, विभाग ने कई मरीजों के दफ्तरों से भी संपर्क साधा है और वहां भी मच्छरों को खत्म करने के लिए छिड़काव किया गया है। विभाग दावा कर रहा है कि सभी मरीजों को उचित इलाज और निगरानी दी जा रही है, और जिले के सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है।


डेंगू: लक्षण, कारण और खतरा

डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है और अक्सर दिन के समय काटता है। यही वजह है कि घरों और दफ्तरों के अंदर जमा साफ पानी डेंगू का सबसे बड़ा कारण बनता है।

डेंगू के शुरुआती लक्षण:

1. तेज बुखार होना

2. तेज सिरदर्द का सामना करना

3. आंखों के पीछे दर्द होना

4. मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द महसूस होना

5. त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ना

6. अत्यधिक कमजोरी और थकान महसूस होना

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार के बुखार को हल्के में न लिया जाए और समय पर जांच कराना सबसे जरूरी है, क्योंकि गंभीर मामलों में प्लेटलेट्स तेजी से गिर सकते हैं और जान को खतरा हो सकता है।


डेंगू से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज

स्वास्थ्य विभाग ने जोर देकर कहा है कि जब तक जनता स्वयं सतर्क नहीं होगी, तब तक इस बीमारी पर पूर्ण नियंत्रण पाना मुश्किल है। डेंगू से बचने के लिए कुछ सरल और प्रभावी उपाय अपनाने बेहद जरूरी हैं:

1. पानी जमा न होने दें: अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है।

2. खान-पान: अपने खान-पान का ध्यान रखें। ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें जिससे प्लेटलेट्स बढ़ें। इनमें पत्तेदार साग, खट्टे फल, पपीता और पपीते के पत्ते, अनार, चुकंदर जैसी चीजें शामिल हैं।

3. नियमित सफाई: पानी की टंकियों, कूलरों और गमलों की ट्रे को हफ्ते में एक बार नियमित रूप से साफ करें और सुखाएं।

4. पुराना सामान हटाएं: पुराने टायर, बर्तन, नारियल के खोल, या ऐसे किसी भी कंटेनर को हटा दें जहां पानी जमा हो सकता है।

5. मच्छरदानी और रिपेलेंट का उपयोग: सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। दिन में भी मच्छर भगाने वाली क्रीम (रिपेलेंट) का उपयोग करें।

6. पूरी बांह के कपड़े पहनें: खासकर सुबह और शाम के समय बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं।

फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन लगातार फॉगिंग अभियान चला रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों की अपील है कि हर नागरिक को अपने घर को मच्छर मुक्त बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी तभी इस बढ़ते खतरे को रोका जा सकता है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Mail ID - gausiyaseikh1999@gmail.comgausiyaseikh1999@gmail.com

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story