सर्दियों में झड़ते बालों से मिलेगी राहत! डाइट में शामिल करें ये चीजें, बाल बनेंगे घने और मजबूत

Hair Fall Prevention Tips: बालों को झड़ने से रोकने और मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 और विटामिन्स से भरपूर संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है।

Akriti Pandey
Published on: 2 Nov 2025 2:55 PM IST
Hair Fall Prevention Tips
X

Hair Fall Prevention Tips

Hair Fall Prevention Tips: बालों का झड़ना आजकल बहुत लोगों की चिंता का कारण बन गया है। बालों की सेहत को बेहतर बनाने और हेयरफॉल को कम करने के लिए जरूरी है कि हम उन्हें अंदर से मजबूत करें। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है संतुलित आहार, जिसमें प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स शामिल हों। ये पोषक तत्व बालों की जड़ों और स्कैल्प को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल स्वस्थ और घने रहते हैं।

बालों के लिए जरूरी है प्रोटीन

बालों की बनावट मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से मिलकर बनती है। इसलिए बालों को मजबूत रखने के लिए प्रोटीन का पर्याप्त सेवन जरूरी है। प्रोटीन स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स को आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है, जो बालों को स्वस्थ और घना बनाए रखने में मदद करता है। प्रोटीन की कमी होने पर बाल कमजोर हो जाते हैं और हेयरफॉल की समस्या बढ़ सकती है। प्रोटीन प्राप्त करने के लिए आप अंडे, दूध, पनीर, दालें, सोयाबीन और नट्स का सेवन कर सकते हैं। ये सभी खाद्य पदार्थ बालों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और बालों की मजबूती बढ़ाते हैं।

बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट है ओमेगा-3

प्रोटीन की तरह ओमेगा-3 फैटी एसिड भी बालों के लिए बेहद जरूरी है। यह फैटी एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, स्कैल्प को पोषण देने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़ाने के लिए आप मछली, अखरोट, अलसी के बीज और चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

बालों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है आयरन

बालों की सेहत के लिए आयरन भी बहुत महत्वपूर्ण है। आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जो बालों के रोमछिद्रों तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने से बाल स्वस्थ, मजबूत और घने बने रहते हैं। आयरन की कमी बाल झड़ने का एक प्रमुख कारण बन सकती है। आयरन युक्त खाद्य पदार्थों में पालक, ब्रोकली, शकरकंद, टमाटर और चुकंदर शामिल हैं। इनका नियमित सेवन बालों को मजबूत बनाए रखता है और हेयरफॉल की समस्या को कम करता है।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story