TRENDING TAGS :
बार-बार सिर दर्द को मामूली समझ रहे हैं... कहीं ये ब्रेन ट्यूमर तो नहीं
Brain Tumor Symptoms: एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि सिर दर्द पहले की तुलना में काफी अलग महसूस हो रहा है, तो यह काफी गंभीर समस्या हो सकती है।
Brain Tumor Symptoms
Brain Tumor Symptoms: लोगों में आज कल सिर दर्द की समस्या काफी आम हो चुकी है। यह समस्या तनाव, नींद की कमी, मोबाइल-लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल, अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान की वजह हो सकता है। लेकिन इस सिर दर्द को सिर्फ थकान या तनाव समझकर नजरअंदाज करना सही है। कभी-कभी ये सिर दर्द सामान्य नहीं होता, यह ब्रेन ट्यूमर जैसी समस्या के कारण भी हो सकता है।
ये संकेत दिखे तो हो जाए सतर्क
एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि सिर दर्द पहले की तुलना में काफी अलग महसूस हो रहा है, तो यह काफी गंभीर समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए खतरनाक साबित भी हो सकता है।
इस संकेतों पर खास ध्यान देना जरूरी
कभी-कभी सिर दर्द अचानक शुरु हो जाता है, फिर धीरे-धीरे दर्द का बढ़ना, साथ ही रात में सोते समय अचानक नींद का खुलना ऐसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके साथ में उल्टी होना, धुंधला दिखाई देना, दौरे पड़ना, बोलने में परेशानी और चलते समय संतुलन बिगड़ना एक चिंता का विषय हो सकता है।
सिर दर्द के अलावा अन्य लक्षण भी अहम
डॉक्टर्स सिर्फ सिर दर्द को ही ब्रेन ट्यूमर का लक्षण नहीं मानते हैं। इसके अलावा बीमारी की पहचान के लिए मरीज के लक्षणों, उनकी गंभीरता और समय के साथ उनमें होने वाले बदलावों का आकलन किया जाता है।
कितना खतरनाक हो सकता है ब्रेन ट्यूमर
ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर स्थिति हो सकती है। लेकिन सभी ब्रेन ट्यूमर कैंसरयुक्त या जानलेवा नहीं होते हैं। इसका खतरा इस बात पर निर्भर करता है कि ट्यूमर किस प्रकार का (नॉन-कैंसरस या कैंसरस), किस आकार का और मस्तिष्क के किस हिस्से में है। सही समय पर पहचान और इलाज से कई मामलों में मरीज ठीक हो जाते हैं।


