TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Popular Indian Food: भारत के इन पकवानों का दुनियाभर में जलवा, खूब चाव से खाते हैं विदेशी

Popular Indian Dishes List: भारत के ऐसे कई स्वादिष्ट व्यंजन हैं, जिन्हें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी काफी पसंद किया जाता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 1 Oct 2024 11:13 AM GMT
Popular Indian Food: भारत के इन पकवानों का दुनियाभर में जलवा, खूब चाव से खाते हैं विदेशी
X

Popular Indian Food (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Popular Indian Food In World: भारत के स्वादिष्ट व्यंजन (Tasty Indian Foods) पूरी दुनिया में मशहूर हैं। देश के हर हिस्से में आपको एक अलग स्वाद मिलेगा। आप हिंदुस्तान के उत्तरी, दक्षिणी, पश्चिमी या पूर्वी किसी भी हिस्से में चले जाएं, आपको केवल खाना नहीं बल्कि मन को लुभाने वाला जायका मिलेगा। जिस तरह से ये व्यंजन भारतीयों के मन को भाते हैं, उसी तरह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी इन्हें पसंद किया जाता है। दुनियाभर में इंडियन फूड का डंका बजता है। आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेज (Popular Indian Dishes) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भारत के अलावा अन्य देशों में भी पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

विदेशों में मशहूर हैं भारत के ये व्यंजन

अक्सर दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय भोजनों (Worlds Popular Foods) को लेकर अलग-अलग सर्वे किए जाते हैं। जिसके मुताबिक, दुनियाभर के मशहूर डिशेज को रेटिंग मिलती है। ऐसे कई सर्वे सामने आए हैं, जिनकी लिस्ट में भारतीय व्यंजनों ने भी अपनी जगह बनाई है। टेस्ट एटलस के अनुसार, भारत साल 2022 के लिए बेस्ट व्यंजनों की ग्लोबल लिस्ट में पांचवें स्थान पर था। चलिए जानते हैं उन भारतीय फूड आइटम्स (Most Famous Indian Food Items) के बारे में, जिसे विदेशों में भी चाव से खाया जाता है।

इन डिश के दीवाने हैं विदेशी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वैसे तो विदेशों में कई भारतीय डिश पसंद किए जाते हैं। लेकिन टेस्ट एटलस की 100 बेस्ट डिशेज इन द वर्ल्ड की सूची में बटर गार्लिक नान (Butter Garlic Naan) को टॉप 10 में जगह मिली थी। लिस्ट में इस डिश ने 7वां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा मुर्ग मखनी 43वें स्थान पर रही थी।

दुनिया की अलग-अलग जगहों पर बटर गार्लिक नान के साथ बटर चिकन काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर ऐसे कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें विदेशी लोग बटर गार्लिक नान के साथ बटर चिकन खाना पसंद करते हैं। बटर चिकन दुनिया की टॉप 50 चिकन डिश में भी शामिल है। इसे 4.5 रेटिंग मिली है। इसके अलावा चिकन 65 और तंदूरी चिकन भी दुनिया की टॉप 50 चिकन डिश में शामिल हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

यही नहीं, कुछ ऐसे वेजिटेरियन व्यंजन भी हैं, जिन्हें विदेशों में पसंद किया जाता है, जैसे कि मसाला डोसा, दाल मखनी, पापड़ी चाट, राजमा चावल, मसाला चाय, समोसा आदि।

Shreya

Shreya

Next Story