Homemade Kajal: अपने बच्चों को लगाएं होममेड काजल, कभी खराब नहीं होगी आंखें, आसान है विधि

Ghar Par Kajal Banane Ka Tareeka: आइए हम आपको घर पर काजल बनाने का बेहद ही आसान तरीका बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 30 March 2024 12:19 PM IST
Ghar Par Kajal Banane Ka Tareeka
X

Ghar Par Kajal Banane Ka Tareeka (Photo- Social Media)

Ghar Par Kajal Banane Ka Tareeka: यदि आप अपनी दादी या नानी से कहानियां सुनते होंगे तो आपकी नानी या दादी आपको ये जरूर बताया करती होंगी कि कैसे बचपन में वह अपने हाथों से घर पर काजल बनाया करतीं थीं, फिर घर के सभी बच्चों को मोटा-मोटा काजल लगाया करतीं थीं। आज के समय में तो यह सब समाप्त हो चुका है, क्योंकि अब तो महिलाएं अपने बच्चों को बाजारों के काजल लगाने लगीं हैं, जो केमिकल से भरपूर होते हैं। यदि आप बाजारों के काजल की जगह घर पर बनाए गए काजल का उपयोग करें तो यह आपकी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। आइए हम आपको घर पर काजल बनाने का बेहद ही आसान तरीका बताते हैं।

घर पर आसानी से बनाएं काजल

आज के समय में बाजारों में कई तरह के काजल मिलते हैं, कुछ काजल तो इतने लोकल होते हैं कि उन्हें लगाने के बाद आंखों में खुजली शुरू हो जाती है। सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी बाजार में मिलने वाले इन काजलों का उपयोग कम ही करना चाहिए, इससे अच्छा है कि आप नेचुरल तरीके से बनाए गए काजल का उपयोग करें, जिससे आपकी आंखों को राहत मिलेगी।


काजल बनाने की विधि

• होममेड काजल बनाने के लिए सबसे पहले आपको 5 से 6 बादाम लेना है और उसे पीसकर पाउडर बना लेना है।

• अब रूई का एक मोटा टुकड़ा लेना है और उसके ऊपर बादाम के पाउडर को फैला लेना है।

• बादाम के पाउडर के ऊपर आपको थोड़ा सा अजवाइन भी डालना है। इसे मोड़कर एक मोटी बाती बना लेनी है।

• इसके बाद एक दिया लेना है और उसमें इसी बाती को रखना है, अब इस दिया को सरसों के तेल से भर कर उसे जला देना है।

• दिया जलाने के बाद उसे एक थाली से अच्छे से ढक देना है। जब काफी समय बाद दिया बुझ जाए तो आप देखेंगे कि थाली पूरी काली पड़ गई है।

• यही काला पार्ट ही काजल है, इसे थाली से रगड़ कर निकाल लीजिए, और इसमें एक चम्मच के करीब देसी घी ऐड कर, काजल के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

• इस तरह से आपका नेचुरल काजल तैयार हो चुका है, इसे आप एक कांच के जार में स्टोर करके रख सकती हैं।

• ये काजल वॉटरप्रूफ और एकदम नेचुरल है, इसे अपने बच्चों को भी लगा सकतीं हैं, जो आंखों में पानी आने की समस्या खत्म कर देगा।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story