Tulsi Ke Fayde: रोज सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से शरीर में क्या होगा जानें सही समय और तरीका

Tulsi Ke Fayde: मानसून में रोजाना तुलसी की पत्तियां खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही पाचन बेहतर होता है और तनाव कम करने में भी मदद मिलती है।

Akriti Pandey
Published on: 19 Jun 2026 6:20 AM IST
Tulsi Ke Fayde, Tulsi Benefits
X

Tulsi Ke Fayde

Tulsi Ke Fayde: मानसून का मौसम शुरू होने वाला है और इसके साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इस दौरान नमी, मौसम में बदलाव और बैक्टीरिया- वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर पड़ सकती है। कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण सर्दी-खांसी, संक्रमण, एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याएं और थकान जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। योग विशेषज्ञ और स्वास्थ्य सलाहकार डॉक्टर हंसा योगेंद्र का मानना है कि तुलसी का नियमित सेवन शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है। यदि सुबह खाली पेट 4 से 5 तुलसी की पत्तियों का सेवन लगातार सात दिनों तक किया जाए, तो इसके सकारात्मक प्रभाव शरीर पर दिखाई देने लगते हैं।

पोषक तत्वों का खजाना है तुलसी ( Tulsi Benefits)

तुलसी को आयुर्वेद में एक औषधीय पौधे के रूप में विशेष महत्व दिया गया है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा तुलसी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी को करती है मजबूत (Tulsi Ke Fayde)

तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और फ्री रेडिकल्स से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है। नियमित रूप से तुलसी का सेवन करने से सर्दी, खांसी और मौसमी संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।

तनाव कम करने में सहायक (Tulsi For Stress)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन चुका है। तुलसी को प्राकृतिक एडाप्टोजेन माना जाता है, जो शरीर के तनाव स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह नर्वस सिस्टम को शांत रखने का काम करती है और स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल के स्तर को संतुलित करने में सहायक हो सकती है। इसके सेवन से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और मानसिक शांति महसूस होती है।

पाचन तंत्र को रखती है स्वस्थ (Tulsi For Digestion)

तुलसी की पत्तियां पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं। यह पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करती है, जिससे भोजन आसानी से पचता है। साथ ही गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है। तुलसी में मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, जिससे लिवर और किडनी के कार्य बेहतर हो सकते हैं।

सेवन करते समय रखें सावधानी (Monsson Health Tips)

हालांकि तुलसी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, लेकिन किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या नियमित दवाएं लेते हैं, तो तुलसी का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

मानसून के मौसम में रोजाना कुछ तुलसी की पत्तियां खाना एक आसान और प्राकृतिक तरीका हो सकता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story