Heartbroken Cat Viral Video 2026: दिल टूट गया बिल्ले का... बिल्ली के लिए लाया था चूहा, दिख गया उसका नया साथी, VIDEO वायरल

Heartbroken Cat Viral Video 2026: बिल्ली को इंप्रेस करने के लिए चूहा लेकर पहुंचा बिल्ला, लेकिन वहां दिख गया उसका नया साथी। मजेदार VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Jyotsana Singh
Published on: 11 Jun 2026 3:02 PM IST (Updated on: 11 Jun 2026 3:03 PM IST)
Heartbroken male cat carrying a mouse finds female cat with another partner in viral video 2026
X

Heartbroken Cat Viral Video 2026

Heartbroken Cat Viral Video 2026: प्यार और धोखा ये दो ऐसे इमोशंस हैं जिनसे जुड़े किस्सों पर आज फिल्मों का अम्बार लगा पड़ा है। लेकिन क्या कभी किसी बिल्ले का दिल टूटने का किस्सा हकीकत में सुना है? ऐसे ही एक किस्से से जुड़ा सोशल मीडिया पर आज-कल वायरल हो रहा मजेदार वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। जिसमें एक बिल्ला अपनी पसंदीदा बिल्ली को इंप्रेस करने के लिए मुंह में चूहा दबाकर पहुंचता है। लेकिन वहां पहुंचकर जो नजारा वह देखता है, उससे मानो उसका दिल ही टूट जाता है। कुछ सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर लाखों लोगों को हंसाने के साथ-साथ भावुक भी कर रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DZbvmOfPhb6/?utm_source=ig_web_button_share_sheet


बिल्ली के लिए खास तोहफा लेकर पहुंचा था बिल्ला

वायरल वीडियो में एक बिल्ला बड़े गर्व के साथ अपने मुंह में चूहा दबाकर चलता दिखाई देता है। ऐसा लगता है जैसे वह अपनी पसंदीदा बिल्ली के लिए शिकार करके कोई खास तोहफा लेकर जा रहा हो। जानवरों के व्यवहार को समझने वाले विशेषज्ञ बताते हैं कि कई बार नर बिल्लियां शिकार पकड़ने की अपनी क्षमता दिखाकर दूसरे जानवरों को प्रभावित करने की कोशिश करती हैं।

वीडियो में भी बिल्ले का आत्मविश्वास साफ नजर आता है। वह सीधे उस जगह पहुंचता है जहां उसकी पसंदीदा बिल्ली बैठी होती है। लेकिन अगले ही पल पूरा दृश्य बदल जाता है।

सामने दिखा दूसरा बिल्ला, बदल गया पूरा माहौल

जैसे ही बिल्ला वहां पहुंचता है, वह देखता है कि उसकी पसंदीदा बिल्ली पहले से ही किसी दूसरे बिल्ले के साथ आराम से बैठी हुई है। यह दृश्य देखकर वह कुछ पल के लिए रुक जाता है। मानो उसे समझ ही नहीं आता कि अब क्या करे। इसके बाद वह अपने मुंह से चूहे को छोड़ देता है और बिना किसी प्रतिक्रिया के वहां से वापस लौट जाता है। वीडियो देखने वाले लोग इस पल को 'जानवरों की दुनिया का हार्टब्रेक मोमेंट' बता रहे हैं।

सबसे बड़ा फायदा चूहे को मिला

इस पूरी कहानी का सबसे दिलचस्प किरदार चूहा बन जाता है। बिल्ले का ध्यान जैसे ही अपनी बिल्ली और उसके साथी पर जाता है, चूहे को भागने का मौका मिल जाता है। कुछ ही सेकंड में वह वहां से सुरक्षित निकल जाता है।

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि इस प्रेम कहानी का असली हीरो तो चूहा है, जिसकी जान बच गई।

लोगों ने टॉम एंड जेरी से की तुलना

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'भाई अपनी क्रश को किसी और के साथ देखकर सीधे कैरेक्टर डेवलपमेंट मोड में चला गया।' दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, 'यहीं से इस बिल्ले के विलेन बनने की कहानी शुरू होती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह तो किसी टॉम एंड जेरी एपिसोड का रियल लाइफ वर्जन लग रहा है।'

जानवरों के व्यवहार को लेकर भी बढ़ी चर्चा

हालांकि वीडियो को लोग मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं, लेकिन इसने जानवरों के व्यवहार को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है। विशेषज्ञों के अनुसार बिल्लियां सामाजिक संकेतों को समझने में काफी सक्षम होती हैं और कई बार उनके व्यवहार में प्रतिस्पर्धा, लगाव और क्षेत्रीय स्वभाव जैसी बातें साफ दिखाई देती हैं।

यही वजह है कि यह छोटा सा वीडियो सिर्फ हंसी-मजाक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को जानवरों की दुनिया के दिलचस्प पहलुओं के बारे में सोचने पर भी मजबूर कर रहा है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story