Hibiscus Tea Benefits: तन-मन को ठंडक पहुंचाएगी ये हर्बल चाय, गर्मियों में जरूर करें इसका सेवन

Hibiscus Tea Benefits: गर्मी में गुड़हल की चाय शरीर को ठंडक देने के साथ ब्लड प्रेशर, वजन और डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मददगार मानी जाती है।

Akriti Pandey
Published on: 14 May 2026 5:18 PM IST
Hibiscus Tea Benefits
X

Hibiscus Tea Benefits

Hibiscus Tea Benefits: देश के कई हिस्सों में लगातार बढ़ती गर्मी लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। तेज धूप, गर्म हवाएं और उमस के कारण शरीर में थकान, कमजोरी, तनाव और पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे मौसम में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाले प्राकृतिक पेय बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है गुड़हल की चाय, जिसे हेल्थ एक्सपर्ट गर्मियों के लिए बेहद लाभकारी मानते हैं। गहरे लाल रंग के गुड़हल के फूल से तैयार की जाने वाली यह हर्बल चाय न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है। आयुर्वेद में भी गुड़हल को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी समय-समय पर गुड़हल की चाय के फायदों के बारे में जागरूकता फैलाता रहा है।

तनाव कम करने और शरीर को ठंडक देने में मददगार

गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ने के साथ मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में गुड़हल (Hibiscus Tea Benefits) की चाय शरीर और दिमाग दोनों को राहत देने का काम करती है। इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में मदद करती है। गुड़हल की हल्की सुगंध और प्राकृतिक गुण मन को शांत रखने में सहायक होते हैं। यही वजह है कि कई लोग इसे तनाव और बेचैनी कम करने के लिए भी पीते हैं।

ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुड़हल (Hibiscus Tea For BP) की चाय हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी लाभकारी हो सकती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहने में सहायता मिलती है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा भी घट सकता है। नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है।

वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल में भी उपयोगी

गुड़हल (Hibiscus Tea For Weight Loss) की चाय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है जो वजन कम करना चाहते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है और अतिरिक्त पानी व नमक को बाहर निकालने में सहायक होती है। कम कैलोरी होने के कारण इसे डाइटिंग करने वाले लोग भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह चाय लाभकारी मानी जाती है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, गुड़हल इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

इम्युनिटी और लीवर को भी मिलते हैं फायदे

गुड़हल (Gudhal Tea Benefits) की चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह लीवर को स्वस्थ रखने में भी सहायक मानी जाती है। गर्मियों में जब शरीर जल्दी थक जाता है, तब यह चाय शरीर को तरोताजा रखने में मदद कर सकती है।

कैसे बनाएं गुड़हल की चा(Hibiscus Tea Making Process)

गुड़हल की चाय बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सूखे गुड़हल के फूलों को गर्म पानी में 5 से 7 मिनट तक उबालें या भिगोकर रखें। इसके बाद इसे छानकर पिया जा सकता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद या नींबू भी मिलाया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में 1 से 2 कप गुड़हल की चाय पीना पर्याप्त माना जाता है। हालांकि, किसी भी हर्बल पेय का नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

इन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

गर्भवती महिलाओं, लो ब्लड प्रेशर के मरीजों और नियमित दवाइयां लेने वाले लोगों को गुड़हल की चाय का सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें, ताकि किसी प्रकार के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story