TRENDING TAGS :
Remedies For Acidity: आपके किचन के डिब्बों में छिपा है एसिडिटी का पक्का इलाज, आज ही आजमाएं ये मसाले
Remedies For Acidity: सौंफ, जीरा, अदरक और तुलसी जैसे घरेलू मसाले एसिडिटी, गैस और पेट की जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं और पाचन बेहतर बनाते हैं।
Remedies For Acidity
Remedies For Acidity: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में अनियमित खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। देर रात तक जागना, समय पर भोजन न करना और लंबे समय तक बैठे रहना अब लोगों की रोजमर्रा की आदत बन चुका है। इसका असर सीधे पाचन तंत्र पर पड़ता है, जिससे एसिडिटी, गैस, पेट में जलन, खट्टी डकारें और अपच जैसी परेशानियां आम हो गई हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जब पेट में बनने वाला एसिड भोजन नली की तरफ वापस आने लगता है, तो इसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। इससे सीने में जलन, भारीपन और बेचैनी महसूस हो सकती है। हालांकि, भारतीय रसोई में मौजूद कुछ सामान्य मसाले ऐसे हैं, जो पाचन को बेहतर बनाकर इन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
सौंफ पाचन को बनाती है बेहतर (Remedies For Acidity)
सौंफ (Sauf For Acidity) को पाचन के लिए सबसे असरदार घरेलू उपायों में माना जाता है। इसमें एनेथोल नामक प्राकृतिक तत्व पाया जाता है, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है। रिसर्च के अनुसार, सौंफ गैस और पेट फूलने की समस्या को कम करने में सहायक होती है। खाने के बाद सौंफ चबाने से भोजन जल्दी पचता है और पेट हल्का महसूस होता है। कई लोग सौंफ का पानी भी पीते हैं, जिससे एसिडिटी (Natural Remedies For Acidity) और जलन में आराम मिल सकता है।
जीरा गैस और भारीपन से दिलाता है राहत
भारतीय भोजन में जीरे (Cumin Seeds Benefist) का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। आयुर्वेद में भी इसे पाचन के लिए फायदेमंद माना गया है। वैज्ञानिक अध्ययनों के मुताबिक, जीरे में मौजूद क्यूमिनाल्डिहाइड नामक तत्व पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करता है। इससे भोजन आसानी से पचता है और पेट में अतिरिक्त दबाव नहीं बनता, जिससे एसिड रिफ्लक्स की संभावना कम हो सकती है। जीरा पानी पीना गैस और पेट भारी होने की समस्या में घरेलू उपचार के रूप में काफी लोकप्रिय है।
अदरक में होते हैं सूजन कम करने वाले गुण
अदरक (Ginger For Acidity) को प्राकृतिक औषधि माना जाता है। इसमें जिंजरोल और शोआगोल जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं। अदरक पेट को तेजी से खाली करने में मदद करता है, जिससे खाना लंबे समय तक पेट में नहीं रुकता। कई बार धीमा पाचन ही एसिडिटी और जलन की वजह बन जाता है। हल्के गर्म पानी, चाय या भोजन में सीमित मात्रा में अदरक शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।
इलायची पेट को देती है आराम
इलायची (Elaichi Ke Fayde) केवल स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि पाचन सुधारने के लिए भी जानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, इलायची शरीर की पाचन प्रक्रिया को संतुलित बनाए रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व पेट की सूजन को कम करने में सहायक माने जाते हैं। खाने के बाद इलायची चबाने से मुंह की बदबू कम होती है और पाचन भी बेहतर होता है।
तुलसी के पत्ते भी हैं फायदेमंद
तुलसी (Tulsi Benefits In Acidity) को भारतीय परंपरा में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इसमें यूजेनॉल जैसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट को शांत रखने और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं।


