TRENDING TAGS :
इंटीमेट हाइजीन की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको 'Honeymoon Cystitis' का शिकार, भूलकर भी न करें इग्नोर, जाने बचाव के तरीके
Intimate Hygiene Tips: नई शादी के बाद महिलाओं में हनीमून सिस्टाइटिस की समस्या आम है। सही इंटीमेट हाइजीन अपनाकर यूटीआई और जलन जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है।
Intimate Hygiene Tips
Intimate Hygiene Tips: अक्सर नई शादीशुदा महिलाओं को इंटीमेट हाइजीन से जुड़ी कई अहम बातों की सही जानकारी नहीं होती। इसी वजह से उन्हें कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनका नाम उन्होंने पहले कभी सुना भी नहीं होता। हनीमून सिस्टाइटिस(Honeymoon Cystitis) ऐसी ही एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है या आप हनीमून पर जाने की तैयारी कर रही हैं, तो इस समस्या के बारे में जानना और उससे बचाव के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।
क्या है हनीमून सिस्टाइटिस?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हनीमून सिस्टाइटिस(Honeymoon Cystitis) एक तरह का यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) है, जो खासतौर पर उन महिलाओं में देखा जाता है जो पहली बार या लंबे समय बाद फिजिकल रिलेशन में आती हैं। इस स्थिति में पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब आने की इच्छा, यूरेथ्रा में जलन या दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। शादी के बाद अचानक बढ़ी सेक्सुअल एक्टिविटी के कारण यह समस्या आम होती है, इसलिए इसे हनीमून सिस्टाइटिस कहा जाता है।
हनीमून सिस्टाइटिस होने के मुख्य कारण
डॉक्टर्स के मुताबिक, इसका सबसे बड़ा कारण सेक्सुअल एक्टिविटी का बढ़ना है। इस दौरान एनल एरिया के बैक्टीरिया आसानी से यूरेथ्रा तक पहुंच जाते हैं।महिलाओं का यूरेथ्रा छोटा होने की वजह से बैक्टीरिया को ब्लैडर तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसके अलावा इंटीमेट एरिया की सही सफाई न रखना, यौन संबंध के बाद यूरिन पास न करना, ज्यादा रगड़ और पसीना भी इस समस्या का खतरा बढ़ा देते हैं।
हनीमून सिस्टाइटिस से कैसे करें बचाव?
अगर आप इस परेशानी से बचना चाहती हैं, तो इंटीमेट हाइजीन से जुड़ी इन बातों का खास ध्यान रखें:
यौन संबंध के बाद हमेशा यूरिन पास करें, ताकि बैक्टीरिया बाहर निकल सकें
इंटीमेट एरिया की रोजाना हल्के हाथ से सफाई करें
पेशाब को लंबे समय तक रोककर न रखें
कॉटन या ब्रीदेबल फैब्रिक की अंडरगार्मेंट्स पहनें
ज्यादा टाइट कपड़ों से बचें, जिससे रगड़ और पसीना न हो
खुद को हाइड्रेटेड रखें और दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
सावधानी है बेहद जरूरी
हनीमून सिस्टाइटिस(Honeymoon Cystitis) कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह परेशानी बढ़ सकती है। सही जानकारी, साफ-सफाई और कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप खुद को इस समस्या से सुरक्षित रख सकती हैं।


