Curd Recipe: अब सिर्फ 10 मिनट में बन जाएगा दही, जानें जबरदस्त नुस्खा

Curd Recipe: आज हम आपको एक ऐसा ट्रिक बताने वाले हैं, जिससे आप सिर्फ 10 मिनट में दही बना लेंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 25 April 2024 2:30 PM IST (Updated on: 25 April 2024 2:30 PM IST)
Curd Recipe
X

Curd Recipe (Photo- Social Media)

Doodh Se Dahi Banane Ka Asan Tarika: दही तो आप सब लोग खाते ही होंगे, यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, खास तौर पर गर्मियों में इसका सेवन करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है, दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। वैसे दही का उपयोग अलग-अलग तरह से किया जाता है, किसी को लस्सी पीना पसंद होता है, तो किसी को डेजर्ट के रूप दही का सेवन करना अच्छा लगता है, कोई रायता, कढ़ी, दही बड़ा या फिर ऐसे ही खाने के साथ दही खाता है। ये तो आप सब जानते हो होंगे कि दही दूध से बनता है। जहां कुछ लोग मार्केट से दही का पैकेट खरीद लेते हैं, वहीं कुछ लोग घर का बना हुआ दही खाना ही पसंद करते हैं, लेकिन घर पर दही बनाने में कम से कम 6 से 7 घंटा लग ही जाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा ट्रिक बताने वाले हैं, जिससे आप सिर्फ 10 मिनट में दही बना लेंगे। जी हां! सिर्फ 10 मिनट में। आइए बताते हैं।

10 मिनट में दही बनाने का जबरदस्त नुस्खा (How To Make Curd In 10 Minutes)

आज के समय में ज्यादातर घरों में लोग मार्केट के बजाय घर पर ही दही बनाना सही समझते हैं, क्योंकि घर की दही शुद्ध और खाने में भी बहुत अच्छी रहती है। घर पर दही बनाने के लिए बस थोड़ा जामन और दूध चाहिए होता है, इसकी मदद से आप 7 से 8 घंटे के अंदर दही जमा सकते हैं। लेकिन यदि अब हम आपसे कहें कि आप बिना जामन के सिर्फ 10 मिनट में दही जमा लेंगे तो क्या आप हमारी बात पर भरोसा करेंगे? नहीं ना! लेकिन ये सच है, चलिए आपको एक जबरदस्त नुस्खा बताते हैं।


मिनटों में इस तरह बनाएं दही (Curd Easy Recipe)

हम आपको यहां दही बनाने के लिए एक ऐसी विधि बताने वाले हैं, कि रिजल्ट देख आप शॉक्ड रह जाएंगे। सबसे पहले आपको दूध को गर्म कर लेना है। जब दूध अच्छे से गर्म हो जाए तो उसे थोड़ा ठंडा होने दीजिए। हल्का ठंडा होने के बाद एक बर्तन लीजिए जिसमें आपको दही जमाना है, उसमें एक चम्मच जामन डालिए, फिर दूध को डाल दीजिए, इसे अच्छे से मिक्स करिए और फिर एक हरी मिर्च डालकर फॉयल पेपर की मदद से बर्तन का मुंह अच्छे से पैक कर दीजिए। अब दूसरा स्टेप आपको क्या करना है कि एक कूकर में थोड़ा सा पानी डालकर दही वाले बर्तन को उसी के अंदर रख देना है, और साथ ही कूकर का ढक्कन भी बंद कर देना है, 4 से 5 मिनट के बाद जब आप कूकर खोलेंगे तो दूध से दही बना हुआ मिलेगा। जी हां! बस इस तरह आपकी दही 10 मिनट में तैयार हो जायेगी। ऐसा भी नहीं है कि ये खाने में अच्छी नहीं होती, बहुत ही गजब का स्वाद लगता है। एक बार जरूर इस नुस्खे को आजमा कर देखें।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story