Hypertension Symptoms: युवाओं को क्यों अपनी चपेट में ले रहा है 'हाइपरटेंशन', जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Hypertension Symptoms: हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर बिना लक्षण शरीर को नुकसान पहुंचाता है। समय पर जांच और सही जीवनशैली बेहद जरूरी है।

Akriti Pandey
Published on: 25 May 2026 6:40 AM IST
Hypertension Symptoms
X

Hypertension Symptoms

Hypertension Symptoms: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यह ऐसी बीमारी है जो अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाती रहती है। यही वजह है कि डॉक्टर इसे “साइलेंट किलर” कहते हैं। अगर समय रहते इसे नियंत्रित न किया जाए, तो यह हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 70 वर्ष से कम उम्र में होने वाली समय से पहले मौतों की बड़ी वजहों में हाइपरटेंशन भी शामिल है। चिंता की बात यह है कि अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा वर्ग भी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहा है।

क्यों बढ़ रहा है हाई ब्लड प्रेशर? (High BP Causes)

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, बदलती जीवनशैली हाइपरटेंशन (Hypertension Causes) के पीछे सबसे बड़ा कारण है। देर रात तक जागना, जंक फूड का अधिक सेवन, तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी और ज्यादा नमक खाना ब्लड प्रेशर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा लगातार मानसिक दबाव और अनियमित दिनचर्या भी शरीर पर नकारात्मक असर डालती है। कई लोग लंबे समय तक अपने ब्लड प्रेशर की जांच नहीं कराते, जिससे बीमारी धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेती है।

शरीर पर कैसे असर डालता है हाइपरटेंशन? (Hypertension Effects)

जब ब्लड प्रेशर लंबे समय तक सामान्य स्तर से ऊपर रहता है, तो रक्त वाहिकाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। धीरे-धीरे यह स्थिति दिल की मांसपेशियों को कमजोर कर सकती है। अनियंत्रित ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। साथ ही किडनी की कार्यक्षमता पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। कई मामलों में मरीज को तब तक बीमारी का पता नहीं चलता, जब तक कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या सामने न आ जाए।

नियमित मॉनिटरिंग क्यों है जरूरी? (BP Control Tips)

डॉक्टरों का कहना है कि हाइपरटेंशन (Hypertension Pressure Monitoring) को नियंत्रित करने का सबसे आसान तरीका नियमित ब्लड प्रेशर जांच है। घर पर ही डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर के जरिए समय-समय पर BP चेक करने की आदत डालनी चाहिए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दिन में कम से कम एक या दो बार ब्लड प्रेशर की जांच करें और हमेशा क्लिनिकली वैलिडेटेड डिवाइस का इस्तेमाल करें। अगर लगातार ब्लड प्रेशर 140/90 mmHg या उससे अधिक रहता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

जीवनशैली में बदलाव से मिलेगा फायदा

हाइपरटेंशन (Hypertension Control Tips) से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, वजन नियंत्रित रखना और नमक का सेवन कम करना काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा तनाव को कम करने के लिए योग, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। डॉक्टरों का मानना है कि समय रहते जागरूकता और सही देखभाल से हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story