×

अगर खाने में करते हैं चम्मच की जगह हाथों का इस्तेमाल तो जान लीजिए सारी बात...

हाथों से भोजन करने की परंपरा प्राचीन समय से चलती रही है। कहते हैं कि हाथों से खाना खाने से आत्मा को संतुष्टि मिलता है, लेकिन अब लोग पाश्चात्य सभ्यता के चक्कर में पड़कर हाथों को छोड़ काटा-चम्मच के इस्तेमाल पर जोड़ देते हैं। वैदिक काल और विज्ञान में यह अब माना जा चुका है कि हाथों से भोजन करना हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

suman
Published on: 22 Feb 2020 4:15 AM GMT
अगर खाने में करते हैं चम्मच की जगह हाथों का इस्तेमाल तो जान लीजिए सारी बात...
X

जयपुर: हाथों से भोजन करने की परंपरा प्राचीन समय से चलती रही है। कहते हैं कि हाथों से खाना खाने से आत्मा को संतुष्टि मिलता है, लेकिन अब लोग पाश्चात्य सभ्यता के चक्कर में पड़कर हाथों को छोड़ काटा-चम्मच के इस्तेमाल पर जोड़ देते हैं। वैदिक काल और विज्ञान में यह अब माना जा चुका है कि हाथों से भोजन करना हेल्थ के लिए अच्छा होता है। बस हाथ से खाना खाते समय जो बात ध्यान देने वाली है। वो है खाने से पहले हाथ धोना। भोजन करते समय साफ उंगलियों का उपयोग करने से अधिक लाभ मिलता है और पाचन क्रिया अच्छी रहती है।

पांच तत्व

वैदिक शास्त्रों के अनुसार 5 उंगलियों को अलग-अलग तत्वों से जोड़ा गया है। वैदिक ज्ञान में अंगूठे को आग, तर्जनी-हवा, मध्य उंगली-स्वर्ग, अनामिका पृथ्वी और छोटी उंगली को पानी माना गया है। जब हम उंगलियों को एक मुद्रा बनाकर भोजन करते है तो सभी पांच तत्वों के साथ भोजन करने की दशा बन जाती है और अगर इन तटों में असंतुलन होता है जिससे कई बीमारियां जन्म लेती है। इसलिए हाथ धुलकर अच्छे से भोजन करना चाहिए।

पचने में मदद

जब हम भोजन हाथों से करते है तो खाने को ठीक से पचने में मदद मिलती है। जब भोजन को हाथ में लेते है तो मस्तिष्क को संकेत मिलता है और उचित पाचक रस के उत्पादन हमारी बॉडी में होते है जिसकी वजह से हमारा भोजन आसानी से पच जाता है।

ध्यान भोजन की तरफ

जब आप हाथों से भोजन करते है तो आपका अधिकतर ध्यान भोजन की तरफ होता है। इससे भोजन के पोषक तत्वों के सेवन में मदद मिलती है और मेटाबेलिज्म में भी सुधार होता है। इतना ही इसकी वजह से वजन अधिक नहीं होता है। आयुर्वेद के अनुसार पांच तत्वों का मिश्रण उंगलियों में होता है उनके स्पर्श से हमारा शरीर संतुलित रहता है जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा

चम्मच के इस्तेमाल से भोजन करना अस्वस्थ या गलत नहीं है, लेकिन माना जाता है की तेजी से भोजन करने की वजह से रक्त में शर्करा असंतुलन तो होता ही है साथ में, ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। भोजन करते समय भोजन के तापमान की जांच करने में हाथ बहुत प्रभावी होते है। जब आप हाथ से खाना खाते है तो आप आसानी से भोजन का तापमान समझ सकते हैं. भोजन कितना गर्म और ठंडा है इसको जनाने के लिए हाथ सबसे बेहतर विकल्प है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story