KL Rahul Fitness: अपने बल्ले से रनों की बरसात करने वाले केएल राहुल कैसे रहते हैं इतने फिट, जानें फिटनेस का राज

KL Rahul Fit Kaise Rehte Hai: क्रिकेट फील्ड पर केएल जिस फुर्ती से रन बनाते हैं, वह उनकी, कमाल की फिटनेस को दर्शाता है। लेकिन आखिन उनकी फिटनेस का राज क्या है? आइए जानते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 13 April 2025 10:54 AM IST
KL Rahul Fitness: अपने बल्ले से रनों की बरसात करने वाले केएल राहुल कैसे रहते हैं इतने फिट, जानें फिटनेस का राज
X

KL Rahul Fitness (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KL Rahul Fitness Secret: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल (KL Rahul) इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में बिजी चल रहे हैं। वह इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम का हिस्सा हैं। अब तक वह तीन मैचों में 169.72 के स्ट्राइक रेट से 185 रन बना चुके हैं। इसमें उनके दो अर्धशतक भी शामिल हैं और उनका सबसे बेस्ट स्कोर रहा 93 का। राहुल ने अपने बल्ले से धड़ाधड़ रन बरसाकर फैंस का तो दिल खुश कर दिया है।

क्रिकेट फील्ड पर केएल जिस फुर्ती से रन बनाते हैं, वह उनकी, कमाल की फिटनेस को दर्शाता है। वह उन भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनकी फिटनेस जबरदस्त है। ऐसे में फैंस भी उनकी फिटनेस का राज जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि केएल कैसे इतने फिट हैं, उनकी डाइट क्या है और वह कौन सी एक्सरसाइज करते हैं तो इस आर्टिकल में आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी।

केएल राहुल की फिटनेस का राज क्या है (KL Rahul Ki Fitness Ka Raaj)?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डाइट आपकी फिटनेस का एक अहम हिस्सा होती है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भी बताया है कि फिटनेस में डाइट की भूमिका 80 प्रतिशत रहती है, बाकी की फिटनेस आप कितने एक्टिव रहते हैं उस पर निर्भर करता है। ऐसे में केएल राहुल भी उनकी बॉडी और फिटनेस को मेंटेन करने के लिए अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखते हैं। राहुल क्लीन और बैलेंस्ड डाइट का सेवन करते हैं, जो प्रोटीन, सब्जियों और गुड फैट से भरपूर होती है। इसके अलावा वह कार्ब्स लेना नहीं भूलते हैं।

इन चीजों का नहीं करते हैं सेवन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल वेजिटेरियन हैं। उन्होंने कुछ साल पहले ही शाकाहारी डाइट को फॉलो करना शुरू किया है, इसलिए वह मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं खाते हैं। इसके अलावा अपनी फिटनेस और हेल्थ को बनाए रखने के लिए वह चीनी को भी अवॉइड करते हैं। हालांकि वह अपने चीट मील में आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं।

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करते हैं केएल राहुल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक क्रिकेटर होने के नाते केएल राहुल को अपनी फिटनेस मेंटेन करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग उनके वर्कआउट रूटीन का एक अहम हिस्सा है। वह कार्डियो एक्सरसाइज भी करते हैं, जिसमें रनिंग भी शामिल है। उन्होंने खुद बताया था कि रनिंग उनकी सबसे फेवरेट वर्कआउट में से एक है। इसके अलावा फिट रहने के लिए वह अलग-अलग तरीके के गेम्स खेलते हैं, जैसे कि किक-बॉक्सिंस आदि। जब बात ताकत बढ़ाने की आती है, तो राहुल ओवरहेड बारबेल स्कैव्ट्स का अभ्यास करते हैं। इन सभी चीजों से वह खुद को फुर्तीला और फिट रखते हैं।

Admin 2

Admin 2

Next Story