Health : नियमित गुड़ का सेवन आपको रखेगा कई बीमारियों से दूर

seema
Published on: 8 Dec 2017 2:04 PM IST
Health : नियमित गुड़ का सेवन आपको रखेगा कई बीमारियों से दूर
X

लखनऊ। आमतौर पर लोग गुड़ का सेवन पाचन क्रिया को सही रखने के लिए करते हैं, लेकिन गुड़ कई बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। यहां जानते हैं गुड़ के फायदे-

  • जिन लोगों को एसिडिटी की परेशानी है वे रोजाना दोपहर व रात के भोजन के बाद थोड़ा गुड़ जरूर खाएं। इससे उनकी समस्या कुछ दिनों में ठीक हो जाएगी।
  • रोज गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का टुकड़ा खाने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
  • सर्दी में गुड़ और काले तिल के लड्डू खाने से अस्थमा की परेशानी में लाभ होता है।
  • पांच ग्राम सौंठ, 10 ग्राम गुड़ के साथ लेने से पीलिया में आराम होता है। यह लीवर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद रहता है।
  • यह जल्दी पच जाता है और शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। शुगर के मरीज भी थोड़ी मात्रा में अपने डॉक्टर से पूछकर खा सकते हैं।
  • इसके साथ पके चावल खाने से बैठा हुआ गला व आवाज खुल जाती है। गला साफ होता है।
  • गुड़ का नियमित सेवन से खून साफ होता है व मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। रोजाना एक गिलास पानी या दूध के साथ थोड़ा गुड़ पेट को ठंडक देता है। त्वचा में ग्लो आता है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसे खाने से शरीर में खून बनता है। एनीमिया के मरीज, खासतौर पर महिलाओं के लिए फायदेमंद है। बच्चे और बुजुर्गों को भी खिलाना चाहिए।
  • यह खून से विषैले पदार्थ दूर करता है जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं।
  • जब भी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो तो थोड़ा गुड़ खा लें। इससे एनर्जी लेवल बढ़ता है। इसमें उच्च गुणवता का कार्बोहाइड्रेट होता है।
  • इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह जुकाम और कफ संबंधी परेशानियों में फायदेमंद है। इसमें एंटी-एलॢजक तत्व होते हैं। दमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है। सर्दी में इसे खाने से गर्मी मिलती है।

seema
ABOUT THE AUTHOR

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story