Celebrity Hair Tips: बुढ़ापे तक नहीं झड़ेंगे बाल, अगर जया बच्चन के इस टिप्स को कर लिया फॉलो

Jaya Bachchan Long Hair Secret Tips: आज हम जया बच्चन के बारे में जो दिलचस्प बात बताने वाले हैं, वो यकीनन आप नहीं जानते होंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 8 April 2024 8:23 PM IST
Jaya Bachchan Long Hair Secret Tips
X

Jaya Bachchan Long Hair Secret Tips (Photo- Social Media)

Jaya Bachchan Long Hair Secret Tips: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का परिवार अक्सर ही लाइमलाइट का हिस्सा रहता है। बात की जाए अगर उनकी पत्नी जया बच्चन की, तो लोगों के मन में सबसे पहले उनका गुस्सा वाला फेस ही सामने आता है, जी हां! जया बच्चन के गुस्सा से तो लगभग हर कोई वाकिफ होगा, क्योंकि उनके अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसमें वह मीडिया पर भड़कते नजर आतीं हैं, लेकिन आज हम जया बच्चन के बारे में जो दिलचस्प बात बताने वाले हैं, वो यकीनन आप नहीं जानते होंगे। जी हां! दरअसल वह बात उनके बालों से रिलेटेड है, आइए फिर बताते हैं।

जया बच्चन के हैं बेहद लंबे बाल (Jaya Bachchan Long Hair)

क्या आप जानते हैं जया बच्चन के बाल इस उम्र में भी बेहद लंबे हैं। आप में से अधिकतर लोग ये बात नहीं जानते होंगे, लेकिन यदि आप गौर से देखेंगे तो पता चलेगा। उनके बाल 75 साल की उम्र में भी बेहद घने व लंबे हैं। भले ही बालों का रंग सफेद हो गया है, लेकिन लंबाई और बालों की क्वालिटी में कोई भी फर्क नहीं आया है। जया बच्चन अपने बालों के लिए होम मेड तेल का इस्तेमाल करती हैं, जो वे खुद घर पर बनाती हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि बुढ़ापे तक आपके बाल घने व लंबे रहें, तो इसके लिए आपको जया बच्चन का ये घरेलू हेयर टिप्स जरूर फॉलो करना चाहिए।


जया बच्चन के लंबे बालों का सीक्रेट (Jaya Bachchan Secret Long Hair Tips)

अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन अपने बालों में एक खास तरह का तेल लगाती हैं, वो ये तेल कैसे बनाती हैं, इसके बारे में बताएं तो सबसे पहले एक पैन में नारियल का तेल लीजिए, उसमें दो चम्मच के करीब मेथी दाना डालिए, साथ ही ढेर सारे कढ़ी के पत्ते ऐड करें, फिर इसे अच्छे से उबाल लें, जब सब अच्छे से उबल जाए, तब उसे छानकर अलग कर लें, इसे नहाने के कुछ घंटे पहले अपने बालों में लगाएं और शैंपू कर लें। इस रेमेडी को फॉलो करने से आपके बाल तेजी से बढ़ेंगे, साथ ही सालों साल तक बालों की खूबसूरती भी बरकरार रहेगी। आप भी जया बच्चन की इस सीक्रेट रेसिपी को आजमा कर देखें।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story