Success Tips: जीवन में चाहिए कुछ बड़ा, बस 7 दिन कर लें ये काम

Kamyab Hone Ke Totke: सिर्फ 7 दिनों में आपका जीवन पूरी तरह बदल जाएगा, यदि इस रेमेडी के आपने फॉलो कर लिया तो।

Shivani Tiwari
Published on: 5 May 2024 11:00 AM IST (Updated on: 5 May 2024 11:00 AM IST)
Kamyab Hone Ke Upay
X

Kamyab Hone Ke Upay (Photo- Social Media)

Kamyab Hone Ke Upay: कहा जाता है कि हर किसी व्यक्ति के जीवन में जो कुछ भी हो रहा है या फिर होने वाला है, वह सब पहले से ही विधाता द्वारा लिखा जा चुका है। हम तो बस कठपुतलियां हैं, अपना-अपना करतब दिखाकर एक दिन इस दुनिया से चले जाना है। दुनिया में आ गए हैं और अब जब तक यहां हैं तो एक अच्छा जीवन के लिए कामयाब तो होना ही पड़ेगा, हालांकि आज के समय में कामयाब होना बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि लाखों लोग कामयाब होने के सपने देखते हैं, जिसमें से कुछ को सफलता मिलती है और कुछ लोगों के हाथ निराशा लगती है, आज हम उन्हीं लोगों के लिए एक ऐसा नुस्खा लेकर आएं हैं, जिसे करने से महज 7 दिनों के अंदर उन्हें फर्क नजर आने लगेगा।

7 दिनों के अंदर जीवन में होगा बड़ा बदलाव (Success Mantra In Hindi)

जो व्यक्ति लंबे समय से कोशिशों में लगा हुआ है, लेकिन उसे कहीं अच्छी नौकरी नहीं मिल रही, या उदास है, पैसों की समस्या है, या फिर हेल्थ समेत अन्य किसी भी तरह की समस्या है तो उसे सिर्फ 7 दिन रोजाना एक काम करना है, ऐसा करने से महज 7 दिनों के अंदर ही उसके जीवन में पॉजिटिव चेंज आने लगेगा। यदि आप अपने जीवन में बड़ा बदवाल लाना चाहते हैं तो इन सात चीजों को आपको रोजाना बोलना पड़ेगा। आइए बताते हैं कि वे सात चीजें कौन सी हैं -


1. मैं बहुत लकी हूं

आपको रोजाना सुबह या शाम को सोने से पहले रोजाना इस शब्द का उच्चारण करना है, "मैं बहुत लकी हूं", इसे 7 दिन लगातार बोलना है।

2. मुझे हर जगह से सफलता मिल रही है

यदि आप किसी भी फील्ड में सफल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रोजाना 7 दिन तक बोलना पड़ेगा कि "मुझे हर जगह से सफलता मिल रही है।"


3. मेरा खुशियां तेजी से बढ़ रहीं हैं

जीवन में खुशहाली लाने के लिए आपको रोजाना कहना होगा कि "मेरी खुशियां तेजी से बढ़ रहीं हैं, मैं बहुत खुश रहती हूं।" ऐसा करने से इसका पॉजिटिव एफेक्ट आप पर पड़ने लगेगा।

4. यूनिवर्स मुझे कामयाब होने में मदद कर रहा है

7 दिनों तक लगातार आपको यूनिवर्स का शुक्रिया अदा करते हुए यह कहना है कि "यूनिवर्स मुझे चारों तरह से कामयाबी दे रहा है।" ऐसा करने से आप सफलता को अट्रैक्ट करने लगेंगे।

5. मेरे साथ सिर्फ अच्छी चीजें हों रहीं हैं

आपको रोजाना खुद से कहना होगा कि "आपके साथ सिर्फ अच्छी चीजें ही हो रहीं हैं", इन 5 चीजों को रोजाना कहने से आप अपने जीवन में सिर्फ पॉजिटिव चीजें ही अट्रैक्ट करेंगे, क्योंकि कहा जाता है कि यूनिवर्स आपकी सारी बातें सुनता है, आप जो भी बोलेंगे, सोचेंगे इसका सीधा इफेक्ट आप पर पड़ता है, इस वजह से हमेशा पॉजिटिव रह कर किसी भी काम को करिए, आपको बेहतरीन रिज़ल्ट मिलेगा। इस रेमेडी को सात दिन फॉलो करके देखिए, आपकी जिंदगी पूरी तरह बदल जायेगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story