दवाइयों को कहें बाय-बाय! रोजाना अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक नियम, पहले ही दिन से दिखेगा शरीर में बदलाव

Ayurvedic Health Tips in Hindi: आयुर्वेद के 5 आसान नियम आपकी सेहत और लाइफस्टाइल को बेहतर बना सकते हैं। जानिए सही खानपान और दिनचर्या के खास टिप्स।

Akriti Pandey
Published on: 11 May 2026 6:40 AM IST
Ayurvedic Health Tips in Hindi
X

Ayurvedic Health Tips in Hindi

Ayurvedic Health Tips in Hindi: आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ध्यान रखना अक्सर भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोई (Kitchen) में ही ऐसे कई राज छिपे हैं जो हमें उम्र भर स्वस्थ रख सकते हैं? आयुर्वेद के अनुसार, अगर हम अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से करें और खाने-पीने के छोटे नियमों का पालन करें, तो बड़ी से बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।

आइए जानते हैं आयुर्वेद के वो 5 आसान नियम जो आपकी लाइफस्टाइल बदल देंगे-

तांबे के बर्तन का पानी (Usha Paan)

आयुर्वेद में सुबह खाली पेट पानी पीने को 'उषा पान' कहा जाता है। रात भर तांबे के लोटे या जग में रखा पानी सुबह पीने से शरीर के विषैले पदार्थ (Toxins) बाहर निकल जाते हैं। यह पाचन तंत्र को सुधारने और चेहरे पर चमक लाने में बहुत मददगार है।

दोपहर का खाना हो सबसे भारी

क्या आप जानते हैं कि हमारी पाचन अग्नि (Digestive Fire) सूरज की रोशनी के साथ जुड़ी होती है? दोपहर के समय जब सूरज सबसे तेज होता है, तब हमारी पाचन शक्ति सबसे मजबूत होती है। इसलिए दोपहर का खाना भरपेट खाएं और रात का खाना सूरज ढलने के आसपास बिल्कुल हल्का रखें।

खाना पकाने के लिए सही बर्तनों का चुनाव

आजकल हम एल्युमीनियम या नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, जो धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, मिट्टी की हांडी या पीतल के बर्तनों में खाना बनाना सबसे उत्तम है। ये बर्तन खाने के पोषक तत्वों (Nutrients) को 100% सुरक्षित रखते हैं।

पानी पीने का सही तरीका

अक्सर लोग जल्दबाजी में खड़े होकर या एक ही बार में पूरा गिलास पानी गटक जाते हैं। आयुर्वेद कहता है कि पानी हमेशा बैठकर और घूंट-घूंट (Sip-by-Sip) करके पीना चाहिए। इससे लार (Saliva) पानी के साथ मिलकर पेट में जाती है, जिससे एसिडिटी(Acidity) की समस्या नहीं होती।

अच्छी नींद और घर का माहौल

सेहत सिर्फ खान-पान से नहीं, बल्कि मानसिक शांति से भी जुड़ी है। अपने घर में तुलसी या एलोवेरा जैसे पौधे लगाएं जो हवा को शुद्ध रखते हैं। साथ ही, रात को मोबाइल से दूरी बनाकर समय पर सोने की आदत डालें ताकि आपका शरीर खुद को हील (Heal) कर सके।

बता दे कि आयुर्वेद कोई इलाज नहीं, बल्कि जीने की एक कला है। यदि आप इन 5 छोटी आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना लेती हैं, तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत बहुत कम पड़ेगी।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story