Swati Maliwal Biography: कौन हैं दिल्ली की नई सीएम को खरी-खोटी सुनाने वालीं स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal Kon Hai: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। वह दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना पर दिए गए बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 18 Sep 2024 5:56 AM GMT
Swati Maliwal Biography: कौन हैं दिल्ली की नई सीएम को खरी-खोटी सुनाने वालीं स्वाति मालीवाल
X

Swati Maliwal (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Swati Maliwal Biography In Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना (Delhi New CM Atishi Marlena) बनाई गई हैं। वह सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद राजधानी की सत्ता संभालने वालीं तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी का नाम सामने आने के बाद राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर कर इसे दिल्ली के लिए एक दुखद दिन बताया। उन्होंने कहा कि आज एक ऐसी महिला को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। आइए जानें कौन हैं स्वाति मालीवाल और उन्हें आतिशी के दिल्ली की नई सीएम बनने से एतराज क्यों है।

कौन हैं स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal Kon Hai)

स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा वह दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष भी रह चुकी हैं। स्वाति दिल्ली महिला आयोग की सबसे कम उम्र की अध्यक्ष बनने वाली महिला थीं। उन्होंने 2015 से 2024 तक आयोग (DCW) के अध्यक्ष के रूप में काम किया है। इन 9 सालों में उन्होंने आयोग में 1.7 लाख केस की सुनवाई की। वह महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए मशहूर हैं।

कैसे शुरू हुआ सियासी सफर (Swati Maliwal Political Career)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वाति मालीवाल एक मल्टिनेशनल कंपनी एचसीएल में नौकरी (Swati Maliwal Job) करती थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया के गैर-सरकारी संगठन 'परिवर्तन' से जुड़कर समाजसेवा के काम करने लगीं। 2011 में, मालीवाल उस समिति में से एक थीं, जिसने कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन का आयोजन किया था।

अन्ना आंदोलन की वो सबसे कम उम्र की मेंबर रहीं। इस आंदोलन के बाद स्वाति एक प्रखर वक्ता और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में उभरीं। वह आंदोलन से लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनने तक हर मोर्चे पर अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी रहीं। स्वाति मालीवाल, अरविंद केजरीवाल के सलाहकार के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

2015 में दिल्ली में दूसरी बार अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने पर उन्हें दिल्ली महिला आयोग (DCW) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। वह महिला आयोग का नेतृत्व करने वाली सबसे कम उम्र की महिला थीं। उनके कार्यशैली से खुश होकर ही AAP ने इस साल उन्हें राज्यसभा भेजा। फिलहाल वह राज्यसभा सांसद हैं। बता दें कुछ वक्त पहले ही स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इस मामले ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं।

स्वाति मालीवाल के परिवार में कौन-कौन (Swati Maliwal Family)

स्वाति का जन्म 15 अक्टूबर 1984 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। उनके पिता अशोक मालीवाल (Ashok Maliwal), एक भारतीय सशस्त्र बल के अधिकारी थे। उनकी मां का नाम संगीता मालीवाल (Sangita Maliwal) है, जो रिटायर्ड स्कूल प्रिंसिपल हैं। स्वाति ने शादी तो की मगर ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका और उनका तलाक हो गया।

स्वाति मालीवाल के पति कौन हैं (Swati Maliwal Husband Kon Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

स्वाति ने साल 2012 में हरियाणा के रहने वाले नवीन जयहिंद (Naveen Jaihind) से शादी रचाई थी। नवीन जयहिंद जाट समुदाय से आते हैं। वह एक राजनेता और राजनीतिक समाजिक कार्यकर्ता हैं। लेकिन 8 साल की शादी के बाद फरवरी 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया था। एक समय ऐसा था जब नवीन जयहिंद भी AAP का हिस्सा थे। उन्हें पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में रोहतक से अपना उम्मीदवार भी बनाया था। लेकिन योगेन्द्र यादव के साथ हुए एक विवाद के बाद उन्होंने सालों पहले पार्टी छोड़ दी थी।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal Education Qualification In Hindi)

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी स्कूली पढ़ाई एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (Amity International School) से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के JSS एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (JSS Academy of Technical Education) से इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया।

स्वाति मालीवाल नेटवर्थ (Swati Maliwal Net Worth 2024 In Rupees)

बात करें स्वाति मालीवाल के नेटवर्थ की तो जनवरी 2024 में जमा किए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 19 लाख 22 हजार 519 रुपये की कुल संपत्ति है। उनके पास कोई घर या कार नहीं है। बैंक में 32 हजार डिपॉजिट हैं, जबकि 8 लाख 90 हजार रुपये बांड, डिबेंचर और शेयरों में निवेश किया है। इसके अलावा स्वाति के पास 6 लाख 62 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर हैं।

क्या किया आतिशी मार्लेना पर ट्वीट

आतिशी मार्लेना के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया था कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!


Shreya

Shreya

Next Story