×

Lily Flower Facepack: ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आजमाएं लिली के फूल से बना फेसपैक

Lily Flower Facepack: खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए हम सभी कई तरह के प्रोडक्ट्स को आजमाते हैं। इसके अलावा घरेलू उपायों द्वारा भी स्किन को खूबसूरत बनाते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 3 Aug 2022 4:21 AM GMT
Glowing Skin Lily Facepack
X

Lily Facepack (Image: Social Media)

Lily Flower Facepack: खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए हम सभी कई तरह के प्रोडक्ट्स को आजमाते हैं। इसके अलावा घरेलू उपायों द्वारा भी स्किन को खूबसूरत बनाते हैं। हालांकि स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए और भी कई विकल्प मौजूद हैं। इनमें से एक है फूल से बना फेसपैक। दरअसल ग्लोइंग स्किन पाने में लिली काफी मदद करता है।

लिली एक बहुत खूबसूरत फूल है। लिली फूल त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। यह फूल भारत, अमेरिका, कनाडा जैसे देशो में देखने को मिलता है। लिली फूल का रंग लाल, सफेद, गुलाबी, पीला या नारंगी हो सकता है। लिली बारहमासी पौधा है, इसलिए आप इसके फेसपैक का इस्तेमाल पूरे साल कर सकते हैं। यह लगभग हर महीने बाजार में उपलब्ध रहता है। लिली फूल के लगभग 100 प्रजातियाँ पाई गई हैं। इस फूल के पौधे की ऊंचाई 2 से 6 फीट तक हो सकती है। लिली को पूरी दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले फूलों में से एक माना जाता है। लिली फूल दुनिया भर के शीर्ष 10 फूलों में शामिल है। लिली का फूल बांग्लादेश का राष्ट्रीय पुष्प है, इसे शांति का प्रतीक माना जाता है। यह फूल सर्दियों के मौसम में खिलता है और अपनी छटाएं बिखेरता है। लिली के फूल को कुमुदिनी और कुमुद नाम से भी जाना जाता है। लिली के फूल का उपयोग आयुर्वेदिक औषधि बनाने में किया जाता है। चेहरे की रंगत में सुधार के लिए लिली फ्लावर लाभकारी भी हो सकता है। बता दे लिली के फूल में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है, जिसके कारण यह स्किन के लिए फायदेमंद है। त्वचा संबंधित कई परेशानियों को दूर करने के लिए विटामिन-सी अहम भूमिका निभा सकता है। यह एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में सहायक हो सकता है। साथ ही यह सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा को होने वाली क्षति से बचाव में मदद कर सकता है। इसी वजह से लिली फूल को भी त्वचा के लिए गुणकारी माना जाता है। लिली के फूल से बनें इन दो तरह के फेसपैक से आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं लिली के फूल से फेसपैक कैसे बनाएं

लिली और मुल्तानी मिट्टी फेसपैक

लिली फेस पैक त्वचा की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। इसके लिए आप लिली को पीस लें, इसमें मुल्तानी मिट्टी मिला लें और इसमें गुलाब जल मिला कर अपने चेहरे पर लगा लें। फिर इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और जब सूख जाए तो ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। ये आपकी स्किन पोर्स को खोलने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को सही करता और चेहरे को अंदर से निखार देता है।

लिली और शहद फेसपैक

लिली के इस फेसपैक से चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही नमी भी बनी रहती है। इससे चेहरे की डीप क्‍लीनिंग होती है और चेहरे पर निखार आता है। इसको बनाने के लिए लिली की पंखुडिय़ां लें और इसमें थोड़ा शहद मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद साफ से पानी से धो लें।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story