Mahatma Gandhi Family: ये है महात्मा गांधी का पूरा खानदान, जानें सभी सदस्यों की डिटेल

Mahatma Gandhi Family: भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने में बापू ने अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए उनका नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। आज हम जानेंगे उनके पूरे परिवार के बारे में।

Network
Newstrack Network
Published on: 2 Oct 2024 1:26 AM GMT
Gandhi Jayanti: ये है महात्मा गांधी का पूरा खानदान, जानें सभी सदस्यों की डिटेल
X

Gandhi Jayanti (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Mahatma Gandhi Family Tree: हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti, 2 October) मनाई जाती है। इस दिन नेशनल हॉलिडे यानी राष्ट्रीय अवकाश रहता है। गांधी जयंती राष्ट्रीय पिता मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जिन्हें बापू और महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है। गांधी का जन्म 2 अक्टूबर को गुजरात के पोरबंदर शहर में हुआ था। भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने में बापू ने अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए उनका नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया गया। आज हम आपको राष्ट्रपिता के पूरे परिवार (Mahatma Gandhi Family) के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं उनके परिवार में कौन कौन है।

महात्मा गांधी फैमिली ट्री (Mahatma Gandhi Family Members)

पहली पीढ़ी

मोहनदास करमचंद गांधी के दादा उत्तमचंद गांधी की शादी लक्ष्मीबा गांधी से हुई थी। जिनके पुत्र करमचंद उत्तमचंद गांधी (Karamchand Uttamchand Gandhi) थे। करमचंद गांधी (1822-1885) उत्तमचंद और लक्ष्मीबा गांधी के छह बेटों में से पांचवें थे।

दूसरी पीढ़ी

मोहनदास करमचंद गांधी, करमचंद उत्तमचंद गांधी के पुत्र थे। जिनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में हुआ था। महात्मा गांंधी की मां का नाम पुतलीबाई गांधी (Putlibai Gandhi) था। बापू के चार सगे और दो सौतेले बहन-भाई थे। उनके पिता करमचंद गांधी ने चार शादियां की थीं और मोहनदास उनकी चौथी पत्नी पुतलीबाई की सबसे छोटी संतान थे।

तीसरी पीढ़ी

महात्मा गांधी ने साल 1883 कस्तूरबा गाँधी से शादी की थी। जिससे उनके चार बेटे हरिलाल (Harilal), मणिलाल (Manilal), रामदास (Ramdas) और देवदास गांधी (Devdas Gandhi) हुए।

चौथी पीढ़ी

महात्मा गांधी के परिवार में 4 बेटों से 13 पोते-पोतियां हुईं।

हरिलाल महात्मा गांधी की शादी गुलाब गांधी से हुई। दोनों के पांच बच्चे दो बेटियां, रानी और मनु, और तीन बेटे, कांतिलाल, रसिकलाल और शांतिलाल थे। हालांकि रसिकलाल और शांतिलाल की मृत्यु कम उम्र में हो गई थी।

मणिलाल गांधी की दो पुत्रियां सीता और इला हुईं। उनके एक बेटे भी थे अरूण मणिलाल गांधी, जो कि पेशे से एक लेखक थे।

रामदास गांधी ने निर्मला से शादी की थी और उनके तीन बच्चे थे- सुमित्रा, ऊषा और कनु गांधी। वर्तमान में इनके परिवार का कोई भी सदस्य जीवित नहीं है। बता दें रामदास ने ही पिता महात्मा गांधी को मुखाग्नि दी थी।

देवदास गांधी का विवाह लक्ष्मी से हुआ था। दोनों के चार बच्चे, तीन बेटे राजमोहन गांधी, गोपालकृष्ण गांधी, रामचंद्र गांधी और एक पुत्री तारा गांधी थीं।

पांचवीं पीढ़ी

अरूण मणिलाल गांधी ने सुनंदा से शादी की, जिसके साथ उनके पुत्र तुषार गांधी (Tushar Gandhi) का जन्म हुआ। तुषार गांधी के पुत्र विवान गांधी और बेटी कस्तूरी गांधी हैं।

कांतिलाल गांधी के पुत्र शांति गांधी थे, जिनकी तीन पुत्रियां एन गांधी, अनीता गांधी और अंजलि गांधी हैं।

रामचंद्र गांधी लीला गांधी के पिता हैं।

देवदास और लक्ष्मी गांधी के बेटे गोपालकृष्ण गांधी की दो बेटियां हुईं।

रामदास और निर्मला गांधी की बेटी सुमित्रा के दो जुड़वा बेटे श्रीराम और श्रीकृष्ण और एक बेटी सोनाली हैं।

सीता और उनके पति शशिकांत धुपेलिया की बेटी हुईं कीर्ति मेनन, जो एक बेटी Sunita Menon की मां हैं।

बता दें महात्मा गांधी के वंशज आज भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में हैं।

Shreya

Shreya

Next Story