TRENDING TAGS :
Mother’s Day Special: मदर्स डे पर मां को खुश करना चाहते हैं, तो कर दें ये 4 काम, खुशी से भर जाएंगी आंखें
Mother’s Day Special: मदर्स डे मां को खास महसूस कराने का दिन है। इस मौके पर छोटे-छोटे प्यार भरे काम उनकी खुशी को दोगुना कर सकते हैं।
Mother’s Day Special
Mother’s Day Special: हर साल मई के दूसरे रविवार को Mother's Day मनाया जाता है। यह दिन मां के प्यार, त्याग और समर्पण को सम्मान देने के लिए खास माना जाता है। वैसे तो मां के लिए हर दिन ही खास होता है, लेकिन मदर्स डे हमें एक मौका देता है कि हम अपनी मां को यह एहसास दिला सकें कि वह हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण हैं।
मां केवल एक रिश्ता नहीं होतीं, बल्कि पूरे परिवार की सबसे बड़ी ताकत और सहारा होती हैं। बचपन से लेकर बड़े होने तक वह हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखती हैं। बिना किसी शिकायत के हर मुश्किल समय में अपने बच्चों के साथ खड़ी रहती हैं। ऐसे में यह दिन उनके चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें स्पेशल महसूस कराने का बेहतरीन अवसर बन जाता है।
घर के कामों में करें मदद
घर की जिम्मेदारियों को संभालते-संभालते मां अक्सर थक जाती हैं। ऐसे में अगर मदर्स डे पर आप उन्हें थोड़ा आराम दे दें, तो यह उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा हो सकता है। आप रसोई के काम में हाथ बंटा सकते हैं, सफाई कर सकते हैं या फिर घर के छोटे-मोटे काम खुद संभाल सकते हैं। इससे मां को आराम मिलेगा और उन्हें यह महसूस होगा कि परिवार उनके हर दिन की मेहनत को समझता और उसकी कद्र करता है।
मां के साथ बिताएं पूरा दिन
एक मां को अपने बच्चों से सबसे ज्यादा जरूरत उनके समय और साथ की होती है। अक्सर बच्चे बड़े होने के बाद अपनी पढ़ाई, नौकरी और दूसरी जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि मां के साथ बैठकर बातें करने का समय भी नहीं निकाल पाते। अगर आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को सच में खुश करना चाहते हैं, तो उनके साथ पूरा दिन बिताएं। सुबह उनके लिए नाश्ता बनाएं, साथ बैठकर चाय पिएं और पुरानी यादों को ताजा करें। मां के लिए बच्चों का साथ किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा मायने रखता है।
अपने हाथों से मां को खिलाएं खाना
बचपन में मां ने आपको अपने हाथों से न जाने कितनी बार खाना खिलाया होगा। लेकिन शायद बहुत कम लोग अपनी मां को अपने हाथों से खाना खिलाते हैं। इस मदर्स डे पर आप यह खास काम कर सकते हैं। उनकी पसंद का खाना बनाएं या बाहर से मंगवाएं। फिर उनके साथ बैठकर प्यार से उन्हें खाना खिलाएं। यह छोटा सा पल मां के लिए बेहद भावुक और यादगार बन सकता है।
एक प्यारा सरप्राइज गिफ्ट जरूर दें
Mother's Day पर मां को उनकी पसंद की कोई चीज गिफ्ट करना भी अच्छा तरीका हो सकता है। आप उन्हें साड़ी, जूलरी, कोई पसंदीदा किताब, किचन आइटम या उनकी मनपसंद मिठाई दे सकते हैं। गिफ्ट की कीमत मायने नहीं रखती, बल्कि उसमें छिपा प्यार और अपनापन सबसे खास होता है। आपका छोटा सा सरप्राइज भी मां के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है और उनकी आंखों में खुशी के आंसू भर सकता है।


