Munshi Premchand Jayanti 2026: प्रेमचंद जयंती पर जानिए महान साहित्यकार के प्रेरक विचार

Munshi Premchand Jayanti 2026: मुंशी प्रेमचंद जयंती 2026 पर पढ़ें हिंदी-उर्दू के महान साहित्यकार के प्रेरणादायक और अनमोल विचार। जानिए उनके जीवन दर्शन और समाज को दी गई अमूल्य सीख।

Shweta Srivastava
Published on: 29 July 2026 9:51 PM IST
Munshi Premchand Jayanti 2026
X

Munshi Premchand Jayanti 2026 (Image Credit-Social Media)

Munshi Premchand Jayanti 2026: 31 जुलाई को हिंदी और उर्दू साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई जाती है। उनका वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था। प्रेमचंद ने अपनी कहानियों और उपन्यासों के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत की। किसान, मजदूर, जातिवाद, स्त्री सशक्तिकरण, गरीबी, सांप्रदायिकता और सामाजिक विषमताओं जैसे विषयों पर उनकी रचनाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उनका प्रसिद्ध उपन्यास 'गोदान' हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर माना जाता है।

मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं उनके कुछ प्रेरणादायक और अनमोल विचार, जो आज भी जीवन की गहरी सीख देते हैं।

मुंशी प्रेमचंद के अनमोल विचार

  • धन ईश्वर का कोप है, जो मानव जाति के सर्वनाश के लिए अवतरित हुआ है।
  • जिसे संसार दुःख कहता है, वही कई लोगों के लिए सुख होता है।
  • ईर्ष्या से अनर्थ कुछ भी हो सकता है, जिसकी आप शायद कल्पना भी नहीं कर सकते।
  • जो अपने घर में सुधार नहीं कर सकता, उसका दूसरों को सुधारने का प्रयास केवल धृष्टता है।
  • स्त्रियों की कोमलता पुरुषों की काव्य-कल्पना है।
  • आत्मा की हत्या करके यदि स्वर्ग भी मिले, तो वह भी नरक के समान है।
  • धर्म का मुख्य स्तंभ न्याय है।
  • निराशा, संभव को भी असंभव बना देती है।
  • अतीत चाहे कितना भी दुखद क्यों न हो, उसकी स्मृतियां अक्सर मधुर लगती हैं।
  • प्रेम सीधी-सादी गाय नहीं, बल्कि खूंखार शेर है, जो अपने शिकार पर किसी और की नजर भी नहीं पड़ने देता।
  • नोट: उपरोक्त विचार मुंशी प्रेमचंद की विभिन्न रचनाओं और उनसे संबद्ध लोकप्रिय उद्धरणों के रूप में प्रचलित हैं।
Shweta Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shweta Srivastava

News Publisher Mail ID - aqua_shweta2000@yahoo.co.inaqua_shweta2000@yahoo.co.in

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story