TRENDING TAGS :
Nail Polish: नेल पॉलिश का शौक पड़ सकता है भारी, यूवी लाइट और केमिकल्स से हो जाए सावधान
Nail Polish: नेल आर्ट और नेल पॉलिश का बढ़ता ट्रेंड आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है। नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स और यूवी लाइट का ज्यादा इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। जानिए जरूरी सावधानियां।
Nail Polish
Nail Polish: पिछले कुछ वर्षों में नेल आर्ट और स्टाइलिश नेल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। फैशन इंडस्ट्री में नेल पॉलिश और नेल डिजाइन अब एक अलग पहचान बना चुके हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए नेल आर्ट ट्रेंड देखने को मिलते हैं, जिन्हें सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स खूब प्रमोट करते हैं। उनके फैशन को देखकर बड़ी संख्या में लोग भी इन्हें फॉलो करने लगते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुंदर दिखने वाली यही नेल पॉलिश आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है? हाल के वर्षों में कई रिपोर्ट्स और चर्चाओं में यह बात सामने आई है कि नेल पॉलिश में इस्तेमाल होने वाले कुछ केमिकल्स स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं।
नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स क्यों हैं चिंता की वजह?
विशेषज्ञों के अनुसार, कई नेल पॉलिश में फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून, डीबीपी (Dibutyl Phthalate) और कैम्फर जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं। इनमें से फॉर्मल्डिहाइड को कैंसर पैदा करने वाले पदार्थों की श्रेणी में रखा गया है। लंबे समय तक इन केमिकल्स के संपर्क में रहने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि कभी-कभार नेल पॉलिश लगाने से कैंसर हो जाएगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जोखिम उन लोगों में अधिक होता है जो लगातार नेल पॉलिश का इस्तेमाल करते हैं या फिर नेल आर्ट और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े होते हैं।
यूवी लाइट भी बढ़ा सकती है खतरा
आजकल जेल नेल पॉलिश को जल्दी सुखाने के लिए यूवी (UV) लाइट का इस्तेमाल काफी आम हो गया है। लेकिन लगातार यूवी लाइट के संपर्क में रहने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि बार-बार यूवी लाइट का उपयोग करने से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए यदि आप नियमित रूप से नेल आर्ट करवाती हैं, तो सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
नेल पॉलिश इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां
नेल पॉलिश खरीदते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें की उन्हीं नेल पोलिश को लें जिनमें कम केमिकल का यूज हुआ हो। डीबीपी फॉर्मल्डिहाइड, कैम्फर और टोल्यून जैसे तत्व जिस नेल पोलिश में यूज किये गए हो उनको खरीदने से बचना चाहिए।
इसके अलावा नेल पॉलिश का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें और समय-समय पर नाखूनों को बिना पॉलिश के भी रहने दें। नेल्स को साफ और स्वस्थ रखना ज्यादा जरूरी है।
अगर आप नेल आर्ट करवाते हैं, तो अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स और सुरक्षित तकनीकों का ही इस्तेमाल करें। छोटी-छोटी सावधानियां आपकी खूबसूरती के साथ-साथ सेहत की भी रक्षा कर सकती हैं।


